
नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण से हालात अभी तक सामान्य नहीं हुए हैं. हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं और करीब चार हजार संक्रमितों की जान जा रही है. भारत में महामारी (Covid-19 Pandemic) के 3,26,098 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,43,72,907 हो गई है. बीते 24 घंटों में 3,890 नई मौतों के बाद देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 2,66,207 हो गया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में इसी पिछले 24 घंटे में 3,53,299 लोग कोरोना को हरा कर अपने घर लौटे. यानी अब तक देश में कोरोना को हरा चुके लोगों का आंकड़ा भी दो करोड़ के पार यानी फिलहाल 2,04,32,898 हो गया है. देश में कुल सक्रिय मामलों अब 36,73,802 हैं.
बीते 24 घंटे का कोरोना बुलेटिन
कुल कोरोना केस: 2,43,72,907
ठीक हुए मरीज : 2,04,32,898
कुल डेथ टोल : 2,66,207
एक्टिव मरीज : 36,73,802
इसी तरह देश में 18,04,57,579 लोगों को जिंदगी का टीका यानी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लग चुकी है.
भारत में #COVID19 के 3,26,098 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,43,72,907 हुई। 3,890 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,66,207 हो गई है।
3,53,299 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,04,32,898 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,73,802 है। pic.twitter.com/JRiZUdAEFg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2021
ये भी पढ़ें- भारत में Covid-19 के हालात बेहद चिंताजनक, दूसरी लहर पर WHO ने कही ये बात
राहत की खबर
वहीं देश में राहत की खबर की बात करें तो फिलहाल देश में नए केस से ज्यादा रिकवरी हो रही है. एक्टिव केस घटकर 16 फीसदी से कम हो गए हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. वहीं आपको बताते चलें कि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा कोरोना से मौतें भारत में हुई है.
LIVE TV
