News in Brief

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर (Corona Second Wave India) का प्रकोप अभी थमा नहीं है. हांलाकि देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में पिछले 3 दिन से गिरावट आ रही है लेकिन कोविड मरीजों की मौत का आंकड़ा फिलहाल काम होने का नाम नहीं ले रहा है. 

लेटेस्ट कोरोना बुलेटिन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में नए कोरोना मरीज मिलने की बात की जाए तो ये आंकड़ा 3,11,170  दर्ज हुआ है. वहीं इसी दौरान 4,077 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है. देश में इसी दौरान 3,62,437 लोग कोरोना को हराकर डिस्चार्ज होने के बाद अपने घर पहुंचे हैं.

24 घंटे में आए नए केस:              3,11,170  
24 घंटे में हुई कुल मौतें:                   4,077
देश में कुल एक्टिव केस:              36,18,458
संक्रमितों का कुल डाटा:           24,683,065
ठीक हो चुके कुल लोग:            20,789,038
कोरोना से अबतक मौत :                2,70,284

इसी तरह देश में कुल 18,22,20,164 लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लग चुकी है. 

रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा

स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के हालिया बयान के मुताबिक  कि देश में कोरोना के कुल मामलों में से 85% मामले सिर्फ 10 राज्यों में हैं. जबकि 11 राज्यों में संक्रमण के एक-एक लाख से अधिक एक्टिव केस हैं. देश के 24 राज्यों में संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक है. हालांकि, भारत में कोरोना से लोगों के ठीक होने की राष्ट्रीय रिकवरी दर (Recovery Rate) 83% से अधिक है.

LIVE TV