
चंडीगढ़: पुलिस (Police) पर डराने-धमकाने और उगाही करने जैसे तमाम आरोप लगते रहते हैं, अब पंजाब (Punjab) से आए एक वीडियो ने ऐसे आरोपों को गलत करार देने वाली पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पुलिसकर्मी को अंडा चुराते दिखाया गया है. हालांकि, घटना सामने आने के बाद आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है. लेकिन पुलिस की वर्दी पर ‘चोरी’ का जो दाग लगा है, वो इतनी जल्दी धुलने वाला नहीं है.
फतेहगढ़ में तैनात हैं Pritpal Singh
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल वीडियो (Viral Video) में पंजाब पुलिस का एक हेड कांस्टेबल सड़क के किनारे खड़े ठेले से अंडा चुराते नजर आ रहा है. आरोपी की पहचान प्रीतपाल सिंह (Pritpal Singh) के तौर पर हुई है, जो पंजाब के फतेहगढ़ साहिब पुलिस स्टेशन में तैनात है. मामला सामने आने के बाद प्रीतपाल को सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें -Tauktae Cyclonic हुआ विनाशकारी, शाम तक Gujarat पहुंचने का अनुमान; Maharashtra में भारी बारिश का अलर्ट
A video went viral wherein HC Pritpal Singh from @FatehgarhsahibP is caught by a camera for stealing eggs from a cart while the rehdi-owner is away and putting them in his uniform pants.
He is suspended & Departmental Enquiry is opened against him. pic.twitter.com/QUb6o1Ti3I
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 15, 2021
Punjab Police ने किया ट्वीट
पंजाब पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है. ट्वीट में कहा गया है, ‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फतेहगढ़ साहिब में तैनात हेड कांस्टेबल प्रीतपाल सिंह कैमरे में अंडे चुराते हुए कैद हुए हैं. उन्होंने चोरी ऐसे वक्त की जब ठेले का मालिक वहां नहीं था. उन्होंने अंडे चुराकर अपनी वर्दी की जेब में डाल लिए. उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.’
हाथ साफ करते ही चलते बना
पुलिस ने इस घटना का वीडियो भी अपने ट्वीट के साथ अपलोड किया है. वीडियो में आरोपी प्रीतपाल सिंह अंडे चुराकर अपनी जेब में डालते साफ दिख रहे हैं. चोरी के बाद वह मौके से ऐसे चले जाते हैं, जैसे कुछ उन्होंने किया ही न हो. हालांकि, ठेले का मालिक शायद उनकी इस हरकत को समझ जाता है. वीडियो में वह किसी को कुछ इशारे भी करता है.
