
कन्नौज: क्या आपने कभी सुना है किसी शादी में एक दुल्हन से विवाह करने दो दूल्हे पहुंच (Two Grooms Reached To Marry One Bride) गए हों? आप कहेंगे भला ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन ये बिल्कुल सच है और ये घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) में हुई है. जहां एक गांव में एक ही दुल्हन से शादी (Wedding) करने के लिए दो दूल्हे पहुंच गए.
दुल्हन का प्रेमी लेकर पहुंचा दूसरी बारात
हैरानी की बात ये है कि जो दो दूल्हे मंडप तक लड़की से शादी करने पहुंचे, उनमें से एक युवती का प्रेमी था जबकि दूसरे दूल्हे को दुल्हन के घरवालों ने चुना था. मंडप में दो दूल्हों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया.
दो बारात एक साथ पहुंचने पर मचा हड़कंप
बता दें कि यह अजीबोगरीब मामला कन्नौज के ककलापुर गांव का है, जहां सौरिख थाना क्षेत्र से दूल्हा बारात लेकर शादी के लिए पहुंचा था. दरवाजे पर पहुंची बारात का स्वागत करने घरवाले पहुंचे. जब शादी की रस्में चल रही थी, उसी दौरान वहां दुल्हन का प्रेमी भी बारात लेकर पहुंच गया. प्रेमी को देखकर दुल्हन तो खुश हो गई लेकिन वहां बाकी लोग हक्के-बक्के रह गए.
ये भी पढ़ें- ट्रैफिक जाम में पिंजरे से निकलकर भागी मुर्गी, कारवाले ने यूं कर ली चोरी
दुल्हन के प्रेमी की शादी भी थी तय
प्रेमी की बारात देखने के बाद दुल्हन ने माता-पिता के चुने लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया. इससे पहले कि वहां बवाल बढ़ता कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी और दुल्हन को हिरासत में ले लिया. इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह के लिए बातचीत होने लगी. बता दें कि युवती के प्रेमी की भी 23 जून को शादी होनी तय थी लेकिन वह बारात लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया.
प्रेमी और प्रेमिका की शादी से पहले समझौता
प्रेमी की जिस परिवार में शादी तय हुई थी वो भी मौके पर पहुंच गए और प्रेमिका से उसकी शादी का विरोध करने लगे. चारों पक्षों में चली घंटों की बातचीत के बाद युवती के परिजनों ने दूल्हे का सामान वापस कर दिया. फिर दूल्हे ने भी तिलक में मिली बाइक वापस कर दी.
वहीं दूसरी तरफ युवती के प्रेमी ने भी जहां उसकी शादी तय हुई थी, उस परिवार को धनराशि वापस करके समझौता कर लिया. चारों पक्षों ने अपना-अपना समझौता पत्र पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद युवती की शादी उसके प्रेमी के साथ पुलिस मौजूदगी में करवाई गई.
ये भी पढ़ें- Video: अचानक गाड़ी के नीचे घुसने लगा मगरमच्छ, घर के लोग देख हुए हैरान
दूसरे दूल्हे की भी उसी रात हुई शादी
वहीं बारात लेकर आया दूल्हा शादी न होने पर मायूस था. इस बीच गांव का ही एक अन्य परिवार सामने आया और अपनी बेटी की शादी का प्रस्ताव दूल्हे के सामने रख दिया. जिसके बाद दूल्हा तुरंत तैयार हो गया. इसके साथ ही रात में दोनों दूल्हों की शादी हो गई.
LIVE TV
