
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के आनुषागिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच (SJM) ने एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है जिसमें सरकार से और दवा कंपनियों को कोविड-19 टीकों एवं दवाओं के उत्पादन के लिए अनिवार्य लाईसेंस देने के लिए अपने संप्रभु अधिकारों का इस्तेमाल करने की अपील की गयी है.
मंच ने सोमवार को कहा, ‘मानवता इन दिनों कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते भयंकर चिकित्सा संकट से जूझ रही है. इस स्थिति से निपटने के लिए देश को पर्याप्त टीकों, दवाइयों और भिन्न भिन्न प्रकार के चिकित्सा उपकरणों की जरूरत है. पेंटेंट सुरक्षा इन दवाओं के जेनेरिक उत्पादन में एक बड़ी बाधा है.’
जनता से अपील
संगठन ने लोगों से उसके प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर करने की अपील की जिसमें ‘सरकार से अन्य दवा कंपनियों को टीकों एवं दवाइयों के उत्पादन के लिए अनिवार्य लाइसेंस देने के लिए अपने संप्रभु अधिकारों के इस्तेमाल समेत जरूरी कदम उठाने का’ निवेदन किया है.
सरकार को सलाह
मंच ने कहा, ‘कई भारतीय कंपनियों के पास जरूरी दवाइयों एवं टीकों के उत्पादन की क्षमता है बशर्ते बौद्धिक संपदा अधिकार की बाधा दूर कर ली जाए. सरकार को चाहिए कि वो प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एवं व्यापार गोपनीयता जैसे मुद्दों का समाधान करे.
ये भी पढ़ें- Coronavirus: बच्चों को तेजी से चपेट में ले रहा है कोरोना का नया स्ट्रेन: सिंगापुर सरकार
सरकार को लोगों को राहत देने के लिए पेटेंट कानून में जन स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का इस्तेमाल करने और कंपनियों को इन दवाओं का उत्पादन करने की मंजूरू देने की जरूरत है.
‘2 अरब डोज का आंकलन’
स्वदेशी जागरण मंच ने ये भी कहा कि हमें अगले 6 महीने में टीके की करीब दो अरब डोज की जरूरत हो सकती है, इसिए हमें इन टीकों के विनिर्माण में और कई कपंनियों को शामिल करने की जरूरत है.’
LIVE TV
