News in Brief

नई दिल्ली: गर्मी और उमस से परेशान उत्तर भारत के लोगों को अगले 2 दिन राहत मिलने जा रही है. चक्रवाती तूफान ताउ-ते और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत उत्तर भारत के राज्यों में 19-20 मई को बारिश (Rain) होने जा रही है. जिससे मौसम का पारा भी नीचे गिर जाएगा.

इन प्रदेशों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल, हरियाणा, चंडीगड़, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश (Rain) का अनुमान है. इस दौरान गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है. 

हिमाचल प्रदेश में भी होगी बरसात

हिमाचल प्रदेश में भी बुधवार को बारिश (Rain) का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. जिससे पेड़, खंभे, होर्डिंग उखड़कर गिर सकते हैं. 

लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार इस बारिश (Rain) से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिलेगी. हालांकि यह राहत केवल दो दिनों की ही होगी और 20 मई के बाद फिर से गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी. बता दें कि इन दिनों अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस चल रहा है. 

LIVE TV