
नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में 18 से 44 वर्ष तक के युवाओं का वैक्सीनेशन अगले सप्ताह से बंद हो सकता है. दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का कहना है कि शहर में कोवैक्सीन की डोज खत्म हो चुकी है और अब कोविशील्ड का स्टॉक भी केवल 3 दिनों का बचा है.
दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की कमी
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी (Atishi) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली (Delhi) में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की भारी कमी हो गई है. दिल्ली में 18-44 उम्र के लोगों के लिए कोविशील्ड टीके का सिर्फ तीन दिन का भंडार बचा है. अगर केंद्र सरकार ने जल्द ही वैक्सीन की सप्लाई नहीं की तो इस वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान रोकना पड़ सकता है.
शहर का ‘ताजा टीकाकरण’ बुलेटिन जारी करते हुए आतिशी ने कहा, ‘दिल्ली में 18 साल से 44 साल तक के आयुवर्ग के लिए कोविशील्ड का केवल तीन दिन का भंडार बचा है. हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि इस वर्ग के लिए तत्काल टीके की अधिक डोज उपलब्ध कराए.’
रुक सकता है युवाओं का टीकाकरण
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर दिल्ली (Delhi) सरकार को अगले सप्ताह से इस आयु वर्ग के लिये टीकाकरण अभियान रोकना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि केंद्र ने 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए मंगलवार को कोवैक्सीन की 60,000 से अधिक डोज भेजी हैं. लेकिन इस श्रेणी के लिए शहर के पास सिर्फ दो दिन का कोवैक्सीन का भंडार शेष बचा है जबकि कोविशील्ड की खुराक चार दिन चल सकती है.
ये भी पढ़ें- Corona मृतकों के परिवारों को मिलेगी 50-50 हजार रुपये की मदद, सीएम Arvind Kejriwal ने किया ऐलान
अब तक 10.75 लाख लोगों को लगे टीके
उन्होंने कहा कि 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए आने वाले दिनों में ‘वॉक इन’ केंद्र की स्थापना बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि 17 मई को शहर में 1.13 लाख लाभार्थियों को टीके लगे हैं. शहर में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से अब तक करीब 10.75 लाख लोगों को टीके (Corona Vaccine) की दोनों डोज लग चुकी हैं.
LIVE TV
