

नई दिल्ली: अक्सर खास मौकों पर लोग एक दूसरे को Gifts देते हैं और आपने भी कभी ना कभी किसी ना किसी को कोई Gift यानी तोहफा जरूर दिया होगा. ये तोहफे क्या होते हैं- फूल, Chocolates, Gift Cards या फिर Teddy Bear. हमारे देश में सोना गिफ्ट करने की भी परम्परा है. आपने देखा होगा कि अक्सर शादियों में सोना गिफ्ट में दिया जाता है. यानी समाज में उपहार लेने और देने की परम्परा लम्बे समय से चली आ रही है और भारत में तो इसे लोग अपने अभिमान से भी जोड़ कर देखते हैं.
बदला गिफ्ट का ट्रेंड
लेकिन क्या आपको पता है कि अब Gifts का ये ट्रेंड बदल गया है और अब लोग फूल और Chocolates की जगह एक दूसरे को बड़ी कम्पनियों के शेयर्स यानी Stocks तोहफे में दे रहे हैं और दक्षिण कोरिया में तो इसका चलन काफी बढ़ गया है. दक्षिण कोरिया में इन दिनों Couples एक दूसरे को फूल और Chocolates देने की बजाय Blue Chip Stocks गिफ्ट कर रहे हैं.
क्या है Blue Chip Stocks?
Blue Chip Stocks का मतलब है ऐसी कम्पनियों के शेयर जिनकी बाजार में लम्बे समय से चमक बनी हुई है. यानी ये वो कम्पनियां हैं, जो लगातार अपने Share Holders को मुनाफा कमा कर दे रही हैं. इसके अलावा ये भी माना जाता है कि Blue Chip Stocks कहलाने के लिए किसी भी कम्पनी की Net Value 5 Billion Dollar यानी 38 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा होनी चाहिए. यानी ये बड़ी कम्पनियां होती हैं और इनके Stocks भी काफी महंगे होते हैं इसलिए दक्षिण कोरिया में लोग एक दूसरे को Blue Chip Stocks को गिफ्ट में दे रहे हैं, यानी एक तरह की Investment भी है.
आंकड़ों में बदले ट्रेंड की कहानी
पिछले 5 महीनों में दक्षिण कोरिया के Shinhan Investment Bank ने 20 हजार Stocks बतौर Gift Cards के रूप में बेचे हैं. इसके अलावा दक्षिण कोरिया की ही एक कम्पनी K.B. Securities ने पिछले 20 दिनों में इस तरह के 34 लाख Gift Cards की बिक्री की है. वहां ये Stocks एक दूसरे को गिफ्ट करने वाले Couples की उम्र 20 से 30 साल के बीच है. जिन कम्पनियों के Stocks की सबसे ज्यादा मांग है, उनमें अमेरिकी कम्पनी Tesla पहले स्थान पर है, जिसके CEO Elon Musk हैं. Tesla के अलावा Apple, Starbucks और Netflix के शेयर भी काफी लोकप्रिय हैं.
किसकी कितनी कीमत?
Apple के एक Stock Gift Card की कीमत 22 Dollar यानी लगभग 1700 रुपये है. जबकि Tesla के एक Stock Gift Card की कीमत 22 Dollar यानी 2 हजार रुपये के आसपास है. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति Starbucks के Stocks का एक गिफ्ट कार्ड किसी को देना चाहता है, तो उसे उतने पैसे खर्च करने पड़ते हैं, जितनी कीमत Starbucks की एक Cup Coffee की है.
भावनाओं के साथ निवेश भी
इसे आप ऐसे समझिए कि पहले लोग उपहार में सोना इसलिए देते थे क्योंकि उन्हें पता होता था कि सोने की कीमत भविष्य में बढ़ेगी और ये सोना मुश्किल समय में काम आएगा. दक्षिण कोरिया में Couples ये Stocks भी इसी सोच से एक दूसरे को गिफ्ट्स में दे रहे हैं क्योंकि आज इनकी जो कीमत है, भविष्य में उसके बढ़ने की सम्भावना ज्यादा है. यानी भावनाओं के तार जोड़ने वाले उपहार अब निवेश का एक माध्यम बन गए हैं.
एक दिन में नहीं आया बदलाव
हालांकि ऐसा नहीं है कि एक दिन में ये बदलाव हो गया. वर्ष 2000 के बाद जब पूरी दुनिया में इंटरनेट का इस्तेमाल काफी बढ़ा, तभी से लोगों ने Gifts देने के तरीके बदल दिए. आज आप घर बैठे इंटरनेट के जरिए दूर किसी राज्य या देश में अपने साथी तक कोई भी Gifts पहुंचा सकते हैं. Online Vouchers गिफ्ट्स में दे सकते हैं और उनके लिए फूल और Chocolates भी Online ही Order कर सकते हैं.
आज बन चुका है बड़ा बाजार
Stock Gift Cards का चलन भी इसी तरह शुरू हुआ है. वर्ष 2017 में Christmas के त्योहार पर अमेरिका की मशहूर Model Kim Kardashian को उनके पूर्व पति Kayne West ने Amazon, Apple, Disney और Netflix के Shares तोहफे में दिए थे. जिसके बाद Stocks का गिफ्ट्स में देने का चलन शुरू हो गया और आज कई देशों में इसका बड़ा बाजार बन चुका है.
दिलचस्प है Gifts देने का इतिहास
हालांकि Gifts देने का इतिहास काफी दिलचस्प है और आज हम आपको इसके बारे में भी बताना चाहते हैं. प्राचीन काल में मनुष्य एक दूसरे को जानवरों के दांत, कीमती धातु या चमकीले पत्थर तोहफे में देते थे. उस समय एक दूसरे को प्यार के तौर पर उपहार भेंट किए जाते थे लेकिन बाद में ये सिलसिला बदला और मनुष्य ने उपहार देने के नियम और इसकी परिभाषा बदल दी. आज की कड़वी सच्चाई ये है कि मौजूदा समय में लोग अपने लाभ के लिए और रिश्वत के तौर पर भी एक दूसरे को Gifts देते हैं. जबकि पहले ऐसा नहीं होता था.
अंग्रेजों को दहेज में मिला था Bombay
आज से लगभग ढाई हजार साल पहले इराक के King नेबू काद नेयजा The Second ने अपनी पत्नी के लिए Hanging Garden of Babylon बनवाया था. इसी तरह 16वीं सदी में England की महारानी Anne बोहलिन ने एक बेशकीमती Fountain- King Henry Eight को उपहार में दिया था. तब ये फव्वारा हीरे जवाहरात से जड़ा हुआ था. आपमें से बहुत कम लोगों को पता होगा कि आज का मुम्बई शहर, जो पहले Bombay हुआ करता था, ये शहर अंग्रेजों को पुर्तगाल ने उपहार में दिया था. इसके पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है.
VIDEO
पुर्तगाल ने दिया दहेज
वर्ष 1534 में पुर्तगाल ने मुंबई के सात द्वीपों को अपने कब्जे में ले लिया था. हालांकि तब तक ये एक शहर नहीं बना था बल्कि कई द्वीपों का एक समूह था. 16वीं सदी में अंग्रेजों ने इस पर कब्जे की काफी कोशिश की लेकिन वो कभी सफल नहीं हुए. हालांकि जब ब्रिटेन के King Charles Two की शादी उस समय पुर्तगाल के राजा की बेटी कैथरीन से हुई तो पुर्तगाल ने 11 मई 1661 को बॉम्बे के सातों द्वीप ब्रिटेन को उपहार में दे दिए. इस उपहार को तब दहेज का नाम भी दिया गया.
15 करोड़ का Bathtub गिफ्ट
हालांकि दुनिया का सबसे बेशकीमती तोहफा आज भी ताजमहल ही है. वर्ष 1648 में ताजमहल बन कर तैयार हुआ था और तब मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में उपहार के तौर ताजमहल उन्हें समर्पित किया था. यानी ताज महल भी एक Gift था. उपहार देने की परम्परा समय के साथ मजबूत होती गई. वर्ष 2013 में मशहूर Boxer Mike Tyson ने अपनी पूर्व पत्नी Robin Givens को 24 Carrat सोने का एक Bathtub गिफ्ट में दिया था और तब इसकी कीमत 2 Million Dollar यानी लगभग 15 करोड़ रुपये थी.
क्यों देते हैं गिफ्ट?
वर्ष 2012 में Hollywood Actress Angelina Jolie ने भी अपने पूर्व पार्टनर Brad Pitt को एक Water Fall Gift में दिया था. यानी उपहार हमारे जीवन से जुड़ा हुए हैं और इस पर कई रिसर्च भी हो चुकी हैं. एक Study में कहा गया था कि हम Gifts इसलिए देते हैं ताकि हम अपनों को ये महसूस करा सकें कि वो हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण हैं. Gifts सिर्फ एक दूसरे के प्रति सच्ची भावनाओं को ही मजबूत नहीं करते बल्कि इनसे अर्थव्यवस्था को भी तेजी मिलती है.
तेजी से बढ़ रहा गिफ्ट कारोबार
पूरे विश्व में Gifting Market का कारोबार 698 Billion Dollar यानी 52 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है और इस क्षेत्र की कम्पनियों के लिए भारत एक बड़ा बाजार है. अनुमान है कि वर्ष 2025 तक भारत में Gifting Market का कारोबार 159 Million Dollar यानी 1152 करोड़ रुपये का हो जाएगा.
एक दूसरे की मदद करना भी एक Gift
हालांकि आज हम आपसे यही कहना चाहते हैं कि प्रेम और समर्पण को उपहार के तराजू पर नहीं तोला जा सकता. आप पैसे खर्च करके महंगे गिफ्ट्स तो खरीद सकते हैं, Stocks भी खरीद कर एक दूसरे को दे सकते हैं लेकिन अगर आपके बीच गहरा रिश्ता नहीं है तो आप कभी इन उपहार से कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे. इसलिए ये याद रखिए सबसे बड़ा उपहार आप खुद हैं और आपके द्वारा बनाए गए रिश्तें हैं. आज पूरा देश जिस मुश्किल समय से गुजर रहा है, उसमें एक दूसरे की मदद करना भी एक Gift है.

