News in Brief

नई दिल्ली: ZEE NEWS के हाथ एक एक्‍सक्‍लूसिव तस्वीर लगी है, जिसमें ओलंपियन सुशील कुमार (Sushil Kumar) अपने साथियों के साथ मिलकर डंडे से किसी को मारते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये तस्वीर जूनियर पहलवान सागर धनखड़ के साथ मारपीट के दौरान की है. वहीं दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के सूत्रों ने दावा किया है कि फोटो में सुशील के बगल में सफेद शर्ट में मौजूद शख्स कोई और नहीं बल्कि फरार हो चुका 7 लाख का इनामी गैंगस्टर काला जठेड़ी का भाई प्रदीप है.

पुलिस हिरासत में हैं सुशील

बताते चलें कि जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड (Sagar Dhankar Murder Case) मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार और उसके साथी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की रिमांड पर हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम लगातार सुशील कुमार के अलावा उसके साथियों से पूछताछ कर रही है और उनके बयानों को क्रॉस चेक कर रही है.

LIVE TV