News in Brief

लखनऊ: कोरोना महामारी के दौर में यूपी से ऐसी खबर आई है, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है. यूपी के कानपुर में एक बेटे ने मामूली सी बात पर अपने पिता को बम (Bomb) से उड़ाकर मार (Murder) दिया. 

कानपुर देहात का मामला

पुलिस के मुताबिक यह घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मजरा गढ़ी गांव में हुई है. वहां रहने वाले बुजुर्ग रामनरेश (60) के दो बेटे संजेश और रंजीत हैं. संजेश कुछ झगड़ालू स्वभाव का था. उसे किसी की बात सुनना पसंद नहीं था. इसकी वजह से दोनों भाइयों में अक्सर विवाद होता रहता था. 

आखिरकार, परेशान होकर रंजीत घर छोड़कर दूसरी जगह रहने चला गया. इसके बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर संजेश अपने पिता से झगड़ा करने लगा. इसके चलते करीब दो साल पहले संजेश की पत्नी ने भी उसके स्वभाव से परेशान होकर सुसाइड कर लिया.

छोटे बेटे ने पिता से किया झगड़ा

पुलिस ने बताया कि संजेश ने 29 मई की रात को किसी बात पर अपने पिता से बहस की. इसी दौरान संजेश ने गुस्से में भड़कते हुए अपने पिता पर देशी बम (Bomb) फेंक दिया. बम लगते ही पिता का सर उड़ गया और उनकी मौके पर ही मौत (Murder) हो गई. वहीं बम के स्पिलंटर लगने की वजह से संजेश का हाथ भी घायल हो गया.

ये भी पढ़ें- Ireland: पिता ने 6 साल की मासूम के सामने मां को बेरहमी से मार डाला, चाकू से 19 बार किए ताबड़तोड़ वार

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस

जैसे ही इस घटना की जानकारी गांववालों को लगी तो उनमें दहशत फैल गई. उन्होंने मामूली की सूचना पुलिस को दी. थोड़ी ही देर में पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने हत्यारोपी संजेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी.

कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया का कहना है कि बुजुर्ग की बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. फिलहाल मामले में जांच चल रही है. 

LIVE TV