नई दिल्ली: पीएनबी घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल डोमिनिका (Dominica) की जेल में बंद पीएनबी घोटाले (PNB Scam) के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की कुछ तस्वीरें मीडिया में सामने आई हैं जिसमें उसके शरीर में चोंट के निशान है. मामले को लेकर चोकसी के वकीलों का दावा है कि उसके साथ मारपीट की गई है.
हालांकि जो तस्वीरें पब्लिक डोमेन में सामने आई हैं उनमें वो लॉकअप जैसी सलाखों के पीछे है जो अपने हाथ पर लगी चोट दिखा रहा है. उसकी बाईं आंख भी लाल दिख रही है. उसकी चोट हाथ और कलाई पर दिख रही हैं.
वकील ने की जांच की मांग
मेहुल चोकसी के वकील ने दावा किया, ‘मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से जबरन अगवा किया गया. उन्हें पीटा गया फिर डोमिनिका ले जाया गया. उन्हें कानूनी अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा है.’ वहीं मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने अपने क्लाइंट के साथ ‘टॉर्चर’ किए जाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि आखिर वो डोमिनिका कैसे पहुंचे इसकी जांच होनी चाहिए. अग्रवाल के मुताबिक उनके क्लाइंट की लीगल टीम ने डोमिनिका की अदालत में मेहुल चोकसी के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है.

फोटो साभार (एएनआई)
ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput के दोस्त गणेश ने दी CBI ऑफिस के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी, सामने आई बड़ी वजह
More photos of fugitive diamantaire Mehul Choksi in police custody in Dominica.
(Photo credit – Antigua News Room) pic.twitter.com/w4ivFxL3ms
— ANI (@ANI) May 29, 2021
हफ्ते भर पहले एंटीगुआ से लापता हुआ था
चोकसी एंटीगुआ स्थित घर से 23 मई की शाम अचानक लापता हो गया था. उसके गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी. फिर अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत उसे 26 मई को उसे डोमिनिका में पकड़ा गया. तब चर्चा चली कि वो क्यूबा भागने की फिराक में था, लेकिन पकड़ा गया. उसके भारत भेजे जाने की तेज चर्चा थी, लेकिन डोमिनिका सरकार ने साफ कर दिया कि उसे एंटीगुआ को ही सौंपा जाएगा.
भारतीय एजेंसियों की कोशिशें जारी
जनवरी 2018 के दौरान पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ के घोटाला का खुलासा हुआ था. इस मामले में 30 जनवरी 2018 को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी. लेकिन उससे पहले मेन आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी भारत छोड़कर भाग गए थे. सीबीआई समेत भारतीय एजेंसियां लगातार दोनों के प्रत्यर्पण के लिए दिन-रात एक किए हैं. चोकसी और नीरव मोदी अलग अलग जगह पर ठिकाने बदलते रहे हैं.
(एएनआई इनपुट के साथ)
LIVE TV
