
नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने कोरोना महामारी (Coronavirus) पर जागरूकता फैलाने के लिए निजी टेलिविजन समाचार चैनलों से मदद मांगी है. सरकार ने चैनलों से आग्रह किया है कि वे लोगों को कोरोना पर जागरूक करने के लिए चार नए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) नियमित रूप से प्रदर्शित करें.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को इस संबंध में सभी निजी टेलीविजन समाचार चैनलों को पत्र लिखकर यह मदद मांगी. मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबरों को समय-समय पर टिकर के जरिए या किसी अन्य उपयुक्त तरीके से चलाया जाना चाहिए.
निजी समाचार चैनलों की प्रशंसा
मंत्रालय ने कोरोना (Coronavirus) के इलाज, संक्रमण से बचाव और टीकाकरण के बारे में जागरुक फैलाने के लिए निजी समाचार चैनलों की प्रशंसा की. मंत्रालय ने कहा कि चैनलों ने इस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को और मजबूत किया है.
जारी किए हेल्पलाइन नंबर
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि वे स्वास्थ्य- परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर-1075 और महिला- बाल विकास मंत्रालय के बाल हेल्पलाइन नंबर-1098 को प्रदर्शिन करें. इसके साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर- 14567 को भी प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है.
ये भी पढ़ें- Corona: मृतक पत्रकारों के परिवारों और अनाथ बच्चों को मदद? सीएम Yogi Adityanath ने किया ये ऐलान
मंत्रालय ने कोरोना महामारी (Coronavirus) के दौरान मानसिक तनाव का सामना कर रहे लोगों को मनोवैज्ञानिक सहायता देने की जरूरत पर भी बल दिया. इसके लिए मंत्रालय ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान के हेल्पलाइन नंबर- 08046110007 को प्रदर्शित करने के लिए कहा.
प्राइम टाइम में दिखाने का आग्रह
समाचार चैनलों से आग्रह किया गया है कि वे नियमित तौर पर विशेष रूप से प्राइम टाइम कार्यक्रमों के दौरान यह हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) प्रदर्शित करें. जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पहुंच सके.
LIVE TV
