

नई दिल्ली: देश में आयुर्वेद और एलोपैथ के बीच श्रेष्ठता को लेकर बहस जारी है. इस मामले में एक ओर जहां बाबा रामदेव (Baba Ramdv) और इंडियन मेडिकल एसोशिएशन (IMA) का विवाद चल रहा है, वहीं दूसरी ओर एलोपैथ और आयुर्वेद के समर्थक भी सोशल मीडिया पर तलवारें खींच कर अपने-अपने ‘मन की बात’ कर रहे हैं.
बाबा रामदेव लगातार कह रहे हैं कि योग, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी ने गंभीर बीमारियों को ठीक कर लाखों लोगों की जान (Ayurvedic Save Many Lives) बचाई है. इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता. वहीं एलोपैथ समर्थकों के अपने तर्क हैं. मध्यम मार्गी लोग जरूरत के हिसाब से दोनों को श्रेष्ठ बता रहे हैं. इस विवाद में लेटेस्ट सेलिब्रेटी बयान की बात करें तो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ट्विटर पर छोड़ा ‘रामबाण’
आयुर्वेद पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए रामदेव ने कहा कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं वो उनसे जलते हैं. उन्हें डर है कि एक गरीब का बेटा जो धोती पहनता है वो कई बड़ी-बड़ी कंपनियों की दुकानें बंद न करा दें. मल्टीनेशनल कंपनी वाले उनसे इसलिए जलते हैं क्योंकि उन्होंने योग, सनातन धर्म (Sanatan Dharma) और संस्कृति का गौरव पूरे विश्व में बढाया है.
ये भी पढे़ं- Corona Third Wave! महाराष्ट्र के Ahmednagar में 8 हजार बच्चे Corona संक्रमित, मचा हड़कंप
‘योग-आयुर्वेद में जो ताकत वो किसी अंग्रेज के इंजेक्शन में नहीं’
इस बीच बाबा रामदेव ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने संदेश देशवासियों और अपने चाहने वालों को बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा, ‘खुद अपनी बॉडी के ब्रांड एंबैसडर बनिए और दुनिया को दिखाएं कि योग-आयुर्वेद में जो ताकत है वो अंग्रेज के इंजेक्शन में नहीं हैं.’
आप अपनी बॉडी के खुद ब्रांड अम्बेसडर बने,
सिंपल और हेल्दी लाइफ जीयें, और दुनिया को दिखा देते हैं, कि हमारे हिंदुस्तानी योग व आयुर्वेद में जो ताकत है,
वह किसी अंग्रेज के केमिकल इंजेक्शन में नहीं है- अक्षय कुमार।
साभार-अक्षय कुमार pic.twitter.com/hB7sNLmQJp— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) May 31, 2021
LIVE TV

