News in Brief

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बच्ची का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से ज्यादा होमवर्क मिलने की शिकायत कर रही है. वीडियो में बच्ची को बोलते सुना जा सकता है कि छोटे बच्चों को इतना काम नहीं देना चाहिए. कश्मीर (Kashmir) में रहने वाली यह छह साल की बच्ची कोरोना काल में ऑनलाइन क्लासेज (Online Classes) और शिक्षकों द्वारा दिए जाने वाले काम से तंग आ गई है और इसीलिए उसने पीएम मोदी से भावुक अपील की है.

लंबी Class का दिया हवाला

वीडियो में बच्ची कहती है, ‘अस्सलामु अलैकुम मोदी साहब, मैं एक लड़की बोल रही हूं. मैं छह साल की हूं, मैं जूम क्लास की बातें बोल सकती हूं. 6 साल के बच्चे जो होते हैं, उनको ज्यादा काम क्यों रखते हैं. पहले अंग्रेजी, गणित, उर्दू, ईवीएस और उसके बाद कंप्यूटर की क्लास. मुझे 10 बजे से लेकर 2 बजे तक क्लास अटेंड करनी पड़ती है. इतना काम तो बड़े बच्चों के पास होता है’.

ये भी पढ़ें -Britain में पांच साल का बच्चा बना ‘Miracle Drug’ लेने वाला पहला इंसान, एक Dose की कीमत 18 करोड़ से ज्यादा

Viral हो रहा है Video

बच्ची ने पीएम से शिकायत करते हुए कहा है कि छोटे बच्चों पर इतना बोझ क्यों डाला जा रहा है. वीडियो के अंत में भी उसने पीएम को मोदी साहब कहकर संबोधित किया है. यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. गौरतलब है कि कोरोना काल में स्कूल बंद हैं और बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस चल रही हैं. हर वक्त मोबाइल या लैपटॉप के आगे बैठे रहने से बच्चे तंग आ गए हैं.   

Manoj Sinha ने लिया एक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir) के राज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने एक्शन लिया है. उन्होंने लिखा है कि बहुत ही मासूम भरी शिकायत. स्कूली बच्चों पर होमवर्क का बोझ कम करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को 48 घंटे के भीतर नीति बनाने का निर्देश दिया है. बचपन की मासूमियत भगवान का उपहार है और उनके दिन जीवंत, आनंद और आनंद से भरे होने चाहिए.