News in Brief

नई दिल्ली: CBSE बोर्ड के छात्रों के लिए आज यानी एक जून का दिन काफी अहम साबित हो सकता है. दरअसल 12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आज बड़ा ऐलान संभव है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (HRD Minister Ramesh Pokhriyal Nishank ) आज 12वीं की परीक्षा की तारीख और फॉर्मेट की घोषणा कर सकते हैं.

परीक्षा को रद्द करने की मांग के बीच आज शिक्षा मंत्री, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात करेंगे. इसके बाद ही तारीख या परीक्षा को लेकर कोई ऐलान किया जाएगा.

23 मई को मिले थे संकेत

कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता को देखकर सीबीएसई की 12वीं के एक्जाम स्थगित कर दिए गए थे. गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 23 मई को हाईलेवल मीटिंग का आयोजन किया गया था. जिसमें केंद्र सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए थे.

मीटिंग में राज्यों के शिक्षा मंत्रियों और शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सभी अधिकारियों ने हिस्सा लिया था. इसके बाद शिक्षा मंत्री ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा था कि 12वीं की परीक्षा को लेकर 1 जून को फैसला होगा.

ये भी पढ़ें- PM से भावुक सवाल, ‘छोटे बच्चों को इतना काम क्यों दिया जाता है Modi साहब’, Video देखते ही एक्शन में Governor

सुप्रीम कोर्ट में तीन जून को होनी है सुनवाई

आपको बता दें कि परीक्षा रद्द की मांग सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक पहुंच चुकी है. पिछली तारीख को इस याचिका की सुनवाई 3 जून तक के लिए टाल दी गई थी. तब केंद्र की ओर से एटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने कहा है कि सरकार 2 दिन में अंतिम फैसला ले लेगी. इसलिए सुनवाई तीन जून यानी गुरुवार के लिए टाल दी जाए. वहीं केंद्र सरकार ने कोर्ट को 2 दिन के भीतर अपना आखिरी फैसला अवगत कराए जाने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें- आज से आपकी जिंदगी में आएंगे ये 10 बड़े बदलाव! सीधा आपकी जेब पर होगा असर, टैक्स, PF, बैंक के बदलेंगे नियम

इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखते हुए सुझाव दिए थे. जिसमें उन्होंने कहा था कि बच्चों की आवाज को सुना जाना चाहिए. 

LIVE TV