News in Brief

नयी दिल्ली: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के खतरे और लॉकडाउन की बंदिशों के बीच दिल्ली वालों को मौसम की मार यानी चिलचिलाती गर्मी और लू से लगातार राहत मिल रही है. दिल्ली में मौसम के मिजाज की बात करें तो इससे पहले जून की सुबह कभी भी इतनी ठंडी नहीं रही.

दरअसल राजधानी में बीते मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. जून में अभी तक का ये सबसे कम न्यूनतम तापमान था. वहीं मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा.

इस वजह से राहत

IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बारिश, गरज और तेज हवाओं के कारण एक तारीख को जून महीने का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 15.6 मिमी बारिश भी रिकार्ड हुई.

टूटा 15 साल का रिकार्ड

इससे पहले, दिल्ली में 15 साल पहले 17 जून 2006 को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं बीते महीने मई की बात करें तो इस साल मई का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा. करीब 13 साल बाद ऐसा हुआ कि मई के महीने में पारा इसके ऊपर नहीं चढ़ा. वहीं लू से भी अभी तक यहां के लोगों को बड़ी राहत मिली है.

ये भी पढे़ं- Maggi समेत Nestle के 60 परसेंट प्रोडक्ट्स ‘Unhealthy’ कंपनी ने खुद मानी ये बात, Kitkat, Nescafe पर भी सवाल

रीजनल वेदर सेंटर के हेड के मुताबिक जून के पहले हफ्ते में लू की कोई संभावना नहीं है. वहीं जून महीने में लू चलने के ज्यादा चांस 15 जून तक ही होते हैं. इसके बाद मॉनसून का असर पड़ने लगता है और गर्मी कम होने लगती है. इसलिए अगर पूरे जून में लू का असर दिखा भी तो ये एक से दो दिन का ही होगा.

LIVE TV