नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने LGBT कम्युनिटी का समर्थन करते हुए प्राइड मंड (Pride Month) को लेकर शुभकामनाएं दी. बता दें कि बता दें कि जून का महीना प्राइड मंथ के रूप में मनाया जाता है, जिस दौरान सामलैंगिक लोगों को खुद पर गर्व महसूस कराया जाता है.
राहुल गांधी ने कहा- LOVE is LOVE
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्राइड मंड (Pride Month) को लेकर शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर एक रेनबो फ्लैग शेयर किया, जिस पर लिखा था, ‘Love is Love.’ फोटो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ‘शांतिपूर्ण व्यक्तिगत विकल्पों का सम्मान किया जाना चाहिए. प्यार प्यार है.’
कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर से भी दी गईं शुभकामनाएं
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अलावा उनकी पार्टी ने भी प्राइड मंड (Pride Month) के मौके पर LGBT कम्युनिटी का समर्थन दिया. कागं्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रेनबो फ्लैग शेयर करते हुए लिखा. ‘प्यार, प्यार होता है. भारत प्राइड मंथ की शुभकामनाएं.’
Love is love.
Happy #PrideMonth India pic.twitter.com/rTjCsQhlPz
— Congress (@INCIndia) June 3, 2021
क्या होता है प्राइड मंथ और क्यों मनाया जाता है?
LGBT कम्युनिटी के समर्थन में जून का महीना प्राइड मंथ (Pride Month) के रूप में मनाया जाता है, जिस दौरान सामलैंगिक लोगों को खुद पर गर्व महसूस कराया जाता है. दरअसल, अमेरिकी एक्टिविस्ट फ्रैंक कामेनी (Frank Kameny) एक सामलैंगिक थे और इस वजह से उन्हें समाज पर धब्बा समझा गया. इसके साथ ही उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया.
इसके बाद फ्रैंक कामेनी ने समाज की सोच और सामलैंगिक के अधिकारिकों की लड़ाई शुरू की और लंबी लड़ाई के बाद सामलैंगिकता को पहचान मिली. इसी को देखते हुए जून का महीना प्राइड मंथ के रूप में मनाया जाता है. इस दौरान समलैंगिकता को सपोर्ट करने वाले लोग जागरूकता फैलाने के लिए जगह-जगह पर कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं.
लाइव टीवी