News in Brief

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और राजनेता सुनील दत्त (Sunil Dutt) की आज यानी 6 जून को 92वां जन्मदिन है. उन्हें इस दुनिया से विदा हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उनकी यादगार अदाकारी और कद्दावर नेता वाली छवि को भुला नहीं सके हैं. वहीं अपने पिता की बर्थ एनिवर्सिरी पर उनके बेटे और एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

पुरानी तस्वीर की शेयर

इस इमोशनल पोस्ट में संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपने दिवंगत पिता के संग अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में सुनील दत्त ने बड़े प्यार से नन्हे संजय का हाथ थामा हुआ है. इसे शेयर करते हुए संजय ने लिखा, ‘हमेशा हर सुख-दुख में मेरा हाथ थामें रहें. लव यू डेट हैप्पी बर्थडे.’ देखिए तस्वीर…

संजय की पहली फिल्म के थे निर्देशक

आपको याद दिला दें कि सुनील दत्त ने अपने बेटे संजय दत्त को फिल्म ‘रॉकी’ से लॉन्च किया था. इस फिल्म में उन्होंने पहली बार बतौर डायरेक्टर काम किया था. इसके बाद जब संजय दत्त को जब नशे की लत लग गई थी तब उन्होंने संजय को इस लत से छुटकारा दिलाने के लिए भी जी जान लगा दी थी. 

सांसद भी रहे थे सुनील दत्त 

सुनील दत्त अपने दौर के शानदार एक्टर तो थे ही साथ-साथ वह निर्माता व निर्देशक भी थे. इसके अलावा वह राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे. 1984 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मुंबई उत्तर पश्चिम लोक सभा सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने थे.

इसे भी पढ़ें: Taarak Mehta… की ‘सोनू’ ने जंगल के बीचों-बीच उतारे कपड़े, फिर झील में लगाई छलांग

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें