News in Brief

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का कहर धीरे-धीरे कम होने लगा है और नए मामलों का ग्राफ लगातार गिर रहा है, लेकिन कोविड-19 से होने वाली मौत के आंकड़ों में उतार चढ़ाव जारी है. देशभर में पिछले 24 घंटे में 1.01 लाख नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 2445 मरीजों की मौत हुई. इससे पहले रविवार (6 जून) को जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में 24 घंटे में 1.14 नए केस दर्ज किए गए थे और 2677 संक्रमितों की जान चली गई थी.

2 महीने बाद आए कोरोना के सबसे कम केस

देश में 2 महीने बाद कोरोना वायरस (Coronavirus New Cases) के इतने कम मामले सामने आए हैं. इससे पहले 5 अप्रैल को इससे कम केस दर्ज किए गए थे और 96 हजार 982 लोग कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित हुए थे.

2.89 करोड़ पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 1 हजार 232 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 2445 लोगों की जान गई. इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 89 लाख 9 हजार 604 हो गई है, जबकि 3 लाख 49 हजार 229 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-महाराष्ट्र समेत आज से अनलॉक हुए ये राज्य, जानें किसे मिली छूट और क्या रहेगा बंद

14 लाख के करीब पहुंचे कोरोना के एक्टिव केस

कोविड-19 (Covid-19) के नए मामलों में कमी के साथ ही लगातार 25वें दिन नए केस से रिकवर हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है. आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में करीब 2 लाख लोग ठीक हुए है. इसके बाद भारत में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2 करोड़ 71 लाख 50 हजार 727 हो गई है. इसके साथ ही देशभर में एक्टिव मामलों (Coronavirus Active Cases in India) में लगातार गिरावट आई है और 14 लाख 9 हजार 648 लोगों का इलाज चल रहा है.

महाराष्ट्र में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1 लाख के पार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus in Maharashtra) से मरने वालों की संख्या 1 लाख के पार हो गई है और अब तक कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या  100130 तक जा पहुंची है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 12557 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इतने ही वक्त में 14433 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए, जिसके बाद अब रिकवर करने वालों की कुल संख्या 5543267 हो गई है. राज्य में अब रिकवरी रेट 95.05 फीसदी और मृत्यु की दर 1.72 प्रतिशत है. राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 185527 है.

लाइव टीवी