News in Brief

नई दिल्ली: अब तक आपने देखा,  सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के में अब तक आपने देखा, विराट सई से शिकायत करता है. विराट कहता है कि सई ने इवेंट में उसे इनवाइट नहीं किया है. जिसके बाद सई, विराट को न्योता न देने की वजह बताती है. इस दौरान विराट (Neil Bhatt) सई को अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दिखाता है. 

भवानी हुई सई के लिए नरम

निनाद और ओमी सई की धमकी का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन भवानी को यकीन होता है कि सई कुछ ना कुछ तो जरूर करेगी. भवानी का रुख सई की तरफ थोड़ा नरम होता है और ओमी भी सई की थोड़ी तरफदारी करता है और निनाद अकेला पड़ जाता है. ओमी और भवानी की तरफदारी सुन निनाद को गुस्सा आता है. तीनों के बीच बातचीत का सिलसिला चल ही रहा होता है कि तभी पुलिस आ जाती है. 

घर पर आती है पुलिस 

पुलिस बताती है कि सई का एक्सीडेंट हो गया है और वो मर चुकी है. ये सुनकर तीनों का सिर चकरा जाता है और तीनों कॉलेज पहुंचते हैं. उधर सई परेशान होती है अपने झूठ को लेकर तभी विराट आता है उसका हौसला बांधने के लिए. सई विराट को अपने झूठ के बारे में बताती है.  

भवानी को देगी अपना जीता हुआ ईनाम

आगे आप देखेंगे कि कॉलेज आने के बाद भवानी को सच समझ आ जाएगा. जिसके बाद सई इवेंट में धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देगी. अइस दौरान विराट भी सई के कॉलेज पहु अपने शानदार डांस के जरिए सई ट्रॉफी जीत जाएगी. पूरे जमाने के सामने सई अपने अवॉर्ड को भवानी को डेडिकेट कर देगी. सई की बात सुनकर भवानी चौंक जाएगी. सई का प्यार देखकर भवानी बहुत खुश हो जाएगी. भवानी की मुस्कान देखकर पाखी जलभुन कर राख हो जाएगी. पाखी को लगने लगेगा कि अब भवानी भी सई की साइड पर जा चुकी है.

यह भी पढ़ें- गाड़ी से निकलते वक्त मास्क पहनना भूल गईं रश्मिका मंदाना, और फिर…

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें