

नई दिल्ली: जल्द ही आपको ओटीटी प्लैटफॉर्म पर एक और धमाकेदार फिल्म देखने को मिलेगी और इसका नाम है-‘स्टेट ऑफ सीज-टैंपल अटैक’ (State Of Siege- Temple Attack). इस सीरीज में अक्षय खन्ना समेत कई बड़े स्टार काम कर रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म से गौतम रोडे का लुक सामने आया है.
मेजर का रोल निभा रहे गौतम
गौतम रोडे एक बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं और जिस तरह से इस फिल्म के लिए अपने नए किरदार में ढले हैं, वो काबिलेतारीफ है. गौतम इस फिल्म में मेजर समर का रोल निभा रहे हैं. गौतम ने खुद को इस रोल के लिए बहुत बदला है. तराशे हुए लुक से लेकर तीखी आंखों और बेमिसाल एक्सप्रेशंस तक, गौतम एक सेना अधिकारी की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं, जो अपने देश की खातिर अपनी जान जोखिम में डालने की भी परवाह नहीं करता है.
‘मेजर का रोल निभाना एक अद्भुत अनुभव’
इस पर बात करते हुए वे कहते हैं, ‘स्टेट ऑफ सीज-टैंपल अटैक’ (State Of Siege- Temple Attack) में मेजर समर की भूमिका निभाना एक अद्भुत अनुभव रहा है. यह किरदार काफी दमदार है और मुझे खुशी है कि ऑडियंस इसे अच्छा रिस्पॉन्स दे रही है. यह एक शारीरिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण भूमिका थी और मैंने इसे बखूबी निभाने की कोशिश की है. सेना के अधिकारी हमारे सच्चे नायक हैं और मेरे लिए मेजर समर की भूमिका निभाना सम्मान की बात है.’
9 जुलाई को होगी रिलीज
‘स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक’ (State Of Siege- Temple Attack) में गौतम रोडे, अक्षय खन्ना और विवेक धैया अभिनय कर रहे हैं. इसे केन घोष द्वारा निर्देशित किया गया है, और इसका प्रीमियर 9 जुलाई को जी 5 पर होगा.
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के बंगले की तोड़ी जाएगी दीवार, BMC ने भिजवाया था नोटिस
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

