News in Brief

Delhi News: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बीजेरी अरविंद केजरीवाल से परेशानी है. केजरीवाल को रोकने के लिए ये सब किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल के अच्छे कामों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

‘नई एक्साइज पॉलिसी है बेस्ट’

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल की तारीफ ‘NYT’ ने की. दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी बेस्ट पॉलिसी है. एक्साइज पॉलिसी में कोई घोटाला नहीं हुआ. अच्छे कामों को रोकने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा, ‘सत्येंद्र जैन पहले से जेल में हैं, मैं भी दो-तीन दिन में गिरफ्तार हो जाऊंगा. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम रोकने की साजिश हो रही है.’

आबकारी नीति में नहीं हुआ कोई घोटाला

CBI की छापेमारी पर बोलते हुए सिसोदिया ने कहा, ‘हम पर छापेमारी के लिए सीबीआई को ऊपर से आदेश दिया गया. मेरे परिवार को कोई असुविधा न होने देने के लिए मैं CBI का आभार जताना चाहता हूं.’ उन्होंने कहा कि दिल्ली की आबकारी नीति पूरी पारदर्शिता के साथ लागू की गई थी, कोई घोटाला नहीं हुआ. 

केजरीवाल को रोकना चाहती है बीजेपी

उन्होंने आगे कहा, ‘इन लोगों को घोटाले की चिंता नहीं है. इन लोगों की चिंता अरविंद केजरीवाल हैं, जिनसे जनता प्यार करती है और जो राष्ट्रीय स्तर पर एक विकल्प के रूप में उभरे हैं.  वे अरविंद केजरीवाल को रोकना चाहते हैं, जिनके द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए काम की दुनियाभर में चर्चा हो रही है.’

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर