News in Brief

Nitish Kumar Reply To PM Modi: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को जवाब दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को कोई नहीं बचा रहा है. केंद्र की बातों पर ध्यान नहीं देता हूं. दूसरे राज्यों में क्या हो रहा उसपर ध्यान दें. बता दें कि पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और ध्रुवीकरण को लेकर निशाना साधा था. जान लें कि पीएम मोदी का बात का बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी जवाब दिया है. तेजस्वी यादव ने पूछा कि बीजेपी (BJP) के लोग दूध के धुले हैं क्या?

नीतीश कुमार ने कही ये बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले कई सालों से काम कर रहा हूं. केंद्र में कोई क्या कहता है, मैं उस पर ध्यान नहीं देता. कोई भी भ्रष्टों को बचा नहीं रहा है. उन्हें सोचना चाहिए कि दूसरे राज्यों में क्या हो रहा है.

तेजस्वी ने बीजेपी पर साधा निशाना

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई पर पीएम मोदी के बयान पर बिहार के डिप्टी तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के लगभग 1000 से अधिक विधायक और 300 से ज्यादा सांसद हैं, किसी के भी घर छापा पड़ा? बीजेपी के लोग दूध के धुले हैं क्या? अगर उनके घर छापा नहीं पड़ रहा है तो बचा कौन रहा, जो लोग कह रहे हैं वहीं न बचा रहे हैं.

क्या नीतीश कुमार होंगे विपक्ष के पीएम उम्मीदवार?

बता दें कि हाल ही में बिहार की राजधानी में कुछ ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिनके माध्यम से सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार दिखाने की कोशिश की जा रही है. इस बीच, नीतीश कुमार की तुलना सरदार पटेल से भी की गई. तेजस्वी यादव कई बार कह चुके हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार विपक्ष के उम्मीदवार होंगे. गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भी बिहार दौरे पर पहुंचे थे. नीतीश कुमार और केसीआर ने साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर