
UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इन दिनों ट्विटर पर राजनीति छिड़ी हुई है. इसकी शुरुआत यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने की. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा. इसका पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कई ट्वीट कर दिए. वहीं इस ट्विटर जंग में बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) भी कूद पड़ीं.
केशव प्रसाद मौर्य ने किया था ट्वीट
दरअसल, शनिवार को केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा, सत्ता के लिए बेचैन अखिलेश यादव की पार्टी सपा का लोकसभा चुनाव 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा, यूपी और देश में मोदी लहर पहले से तेज!’ डिप्टी सीएम के ट्वीट करने के बाद अखिलेश यादव ने सिलसिलेवार कऊ ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.
सत्ता के लिए बेचैन श्री अखिलेश यादव की पार्टी सपा का लोकसभा चुनाव 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा,यूपी और देश में मोदी लहर पहले से तेज!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 10, 2022
अखिलेश यादव ने कसा तंज
अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य की एक हंसती हुई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आप इतना जो मुस्कुरा रहे हो… आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गयी… आपके मंत्रालय के विभागों में पैसा नहीं पहुंचा… टेंडर न हो पाया… क्या ये सब राज छिपा रहे हो… आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो?’
आप इतना जो मुस्कुरा रहे हो… आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गयी… आपके मंत्रालय के विभागों में पैसा नहीं पहुँचा… टेंडर न हो पाया… क्या ये सब राज़ छिपा रहे हो… आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो? pic.twitter.com/taWOBlouzb
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 10, 2022
मायावती भी ट्विटर जंग में उतरीं
इसके बाद इस ट्विटर युद्ध में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी कूद पड़ीं. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘सपा यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही है, जिसके लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण है. परिवार, पार्टी व इनके गठबंधन में आपसी झगड़े, खींचतान तथा आपराधिक तत्वों से इनकी खुली सांठगांठ व जेल मिलान आदि की खबरें मीडिया में आमचर्चाओं में है तो फिर लोगों में निराशा क्यों न हो?’
1. सपा यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही है, जिसके लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण है। परिवार, पार्टी व इनके गठबंधन में आपसी झगड़े, खींचतान तथा आपराधिक तत्वों से इनकी खुली सांठगांठ व जेल मिलान आदि की खबरें मीडिया में आमचर्चाओं में है तो फिर लोगों में निराशा क्यों न हो? 1/3
— Mayawati (@Mayawati) September 10, 2022
सपा और बीजेपी पर साधा निशाना
मायावती ने सपा के साथ ही बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘साथ ही, सपा की भाजपा के साथ अन्दरुनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है और यही खास वजह है कि सपा के मुख्य विपक्षी पार्टी होने पर बीजेपी सरकार को यहां वाकओवर मिला हुआ है व सरकार को अपनी मनमानी करने की छूट है. इससे आमजनता व खासकर मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त व उनमें काफी बेचैनी.’
24 के चुनाव में अपने ख़िलाफ़ जनता के आक्रोश व जनहित में काम करनेवाले दलों की एकजुटता देखकर, भाजपा बौखला गयी है। इसीलिए अपने लाउडस्पीकर दलों से अनाप-शनाप बातें कहलवा रही है…इन लाउडस्पीकरों का माइक कहीं और है।
जनता को धोखा देनेवाली भाजपा और उसके नालबद्ध दलों को जनता सबक़ सिखाएगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 10, 2022
बसपा को बताया लाउडस्पीकर दल
मायावती के ट्वीट के बाद अखिलेश यादव ने बसपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ’24 के चुनाव में अपने खिलाफ जनता के आक्रोश व जनहित में काम करनेवाले दलों की एकजुटता देखकर, भाजपा बौखला गई है. इसीलिए अपने लाउडस्पीकर दलों से अनाप-शनाप बातें कहलवा रही है…इन लाउडस्पीकरों का माइक कहीं और है. जनता को धोखा देनेवाली भाजपा और उसके नालबद्ध दलों को जनता सबक़ सिखाएगी.’
ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर
