
Esha Deol on Dharmendra Death: किसी भी बच्चे के लिए मां-बाप का जाना ऐसा घाव होता है कि वो सालों साल तक भर नहीं पाता. ऐसा ही हाल कुछ ईशा देओल का है. ईशा के पिता और एक्टर धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था. ऐसे में एक्ट्रेस को रह-रहकर पिता की मौत का गम अंदर से खा रहा है. धर्मेंद्र की मौत के बाद हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने धर्मेंद्र की याद में ऐसा पोस्ट लिखा जो आपकी आंखें नम जरूर कर सकता है.
मुझे इंसानियत के तौर पर…
इस पोस्ट में ईशा ने पिता की मौत का दर्द और काम में वापसी करने की बात कही. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट में लिखा- ‘मेरे काम को लेकर कुछ कमिटमेंट्स थे जिसे मैंने काफी वक्त से होल्ड पर रखा हुआ था. जो मैं आपके साथ आने वाले दिनों में शेयर करूंगी. उम्मीद है कि आप लोग मुझे इंसानियत के तौर पर समझेंगे और सबसे ज्यादा जरूरी बात इस बेटी के तौर पर समझने की कोशिश करेंगे जिसके मोस्ट लविंग पिता की मौत हो गई है.’

अगर मेरे हाथ में होता तो…
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘इस लॉस की कभी भरपाई नहीं हो सकती. अगर मेरे हाथ में होता तो थोड़ा ब्रेक ले लेती. लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती. तो आप लोग प्लीज थोड़ा काइंड होइए. आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया.’
इस बार और भी ज्यादा मजेदार होगा आमिर खान की 3 Idiots का Sequel, होगी एक और सुपरस्टार की एंट्री
रो पड़े थे सनी देओल
जहां एक ओर ईशा देओल अपनी तकलीफ को किनारे कर काम में वापसी कर रही हैं, तो वहीं सनी देओल हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में लॉन्च में पहली बार धर्मेंद्र के निधन के बाद स्पॉट हुए. इस दौरान एक्टर इमोशनल हो गए और आंखों से आंसू छलक पड़े. आपको बता दें, धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया. एक्टर को श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे.
