
3 Idiots Sequel: 16 साल पहले आई मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 ईडियट्स’ के सीक्वेल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिन पहले इसे लेकर एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा था गया था फिल्म की कहानी को लॉक कर दिया गया है. इस बीच फिल्म से जुड़ी एक और लेटेस्ट खबर है जो आपको सरप्राइज कर देगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘3 ईडियट्स’ फिल्म में इस बार चार ईडियट्स होंगे. जिसके बाद फिल्म का नाम ‘4 ईडियट्स’ रखा जा सकता है. हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है. लेकिन, फिल्म के सीक्वेल को लेकर नई रिपोर्ट में ये दावा जरूर किया गया है.
इन 4 सितारों का आना तो पक्का
खबरों की मानें तो फिल्म के सीक्वेल में पुराने लीड एक्टर्स होंगे. जिसमें आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी के अलावा करीना कपूर खान भी हैं. लेकिन, चौथा सितारा कौन होगा इसे लेकर एक्टर का नाम फाइनलाइज अभी तक नहीं हुआ है.

कौन होगा चौथा ईडियट?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘कहानी को लेकर फिल्म के टाइटल पर बातचीत चल रही है. जिसमें ‘4 ईडियट्स’ नाम सुनने में आ रहा है. हालांकि ये टाइटल अभी बदला जा सकता है. मेकर्स इस शानदार फिल्म की फ्रेंचाइजी को एक्सटेंड करने के लिए किसी ऐसे एक्टर की तलाश में है जो इस फिल्म के चौथे किरदार को और हाई लेवल पर लेकर जाए. फिलहाल, मेकर्स चौथे सितारे की पड़ताल कर रहे हैं. हो सकता है कि वो कोई सुपरस्टार हो.’
ये होगा फिल्म का टाइटिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘4 ईडियट्स की कहानी पर काम जारी है. टीम का मेन मोटिव है कि ये फिल्म पहले वाली से भी बड़ी और बेहतरीन है और वहीं से शुरू हो जहां से पहले पार्ट का आखिरी सीन दिखाया गया था. ताकि वो चौथे किरदार की एंट्री को फिल्म में जस्टीफाई कर सके.’ आपको बता दें, साल 2009 में आई इस मूवी का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था. इस फिल्म ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर छ्प्परफाड़ कमाई की थी और सभी को हैरान कर दिया था. यहां तक कि इसे बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म कहा जाता है.
