News in Brief

Sonakshi Zaheer 7 Years Relationship: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पिछले साल जून में शादी की थी. दोनों की शादी 1 साल 6 महीने हो चुके हैं. इससे पहले दोनों करीब 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. हाल ही में ये कपल फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में नजर आया. इस व्लॉग में सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी उनके साथ शामिल हुईं. बातचीत के दौरान एक ऐसा किस्सा सामने आया, जिसने सभी को हंसी से लोटपोट कर दिया और वो पल एक मजेदार फैमिली मोमेंट में बदल गया, जिसे फैंस ने काफी एन्जॉय किया.

व्लॉग के दौरान फराह खान ने पूनम सिन्हा से मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘नेपाल तक तो बात फैल चुकी थी, लेकिन आपको कब पता चला कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?’. ये सुनते ही सोनाक्षी जोर-जोर से हंसने लगीं. इसके बाद पूनम सिन्हा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहास कि उन्हें इस रिश्ते के बारे में करीब 5 साल तक कुछ पता ही नहीं था. उनका ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. पूनम ने आगे बताया कि उन्हें इस रिश्ते का पता तब चला जब सोनाक्षी और जहीर नॉर्दर्न लाइट्स देखने गए थे. 

पूनम सिन्हा को ऐसे पता चला था दोनों का सच

उसी ट्रिप के दौरान जहीर ने सोनाक्षी को प्रपोज किया था. फराह खान ने जब ये बात कही कि इससे पहले दोनों कई सालों से साथ थे, तो पूनम ने फिर हंसते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता था’. उनका ये सीधा जवाब सुनकर सभी लोग हैरान रह गए. इसके तुरंत बाद सोनाक्षी ने पूरे महौल क संभालते हुए कहा, ‘मम्मी, कैमरे पर झूठ मत बोलो. सबसे पहले आपको ही बताया था, आपने पापा को नहीं बताया’. सोनाक्षी की ये बात सुनते ही फराह खान और वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे. ये पल एक प्यारी फैमिली नोकझोंक में बदल गया. 

5 मिनट 31 सेकंड का वो मस्ती भरा रोमांटिक गाना, आज भी इसके दीवाने हैं लोग, सुनते हैं बार-बार, फिर भी नहीं भरता दिल

ऐसे हुआ था पूनम सिन्हा को दोनों के रिश्तों पर शक 

पूनम सिन्हा ने बाद में साफ किया कि भले ही उन्हें उस समय सीधे तौर पर इस रिश्ते के बारे में कुछ नहीं पता था या कुछ ठीक से बताया नहीं गया था, लेकिन उन्हें शक जरूर था. उन्होंने बताया कि सोनाक्षी जहीर के लिए छोटी-छोटी चीजें करती थीं, जैसे उनके लिए ट्रे उठाना या छोटे काम कर देना. इन हरकतों से उन्हें लगने लगा था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है. बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की थी, जो उनके रिश्ते की शुरुआत की तारीख भी है. दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी.

विवादों में रही थी सोनाक्षी-जहीर की शादी 

इसके बाद दोनों एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए थे. हालांकि, दोनों की शादी काफी विवादों में भी रही. ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सोनाक्षी के भाई लव-कुश इस शादी और रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वे शादी शामिल हुए थे बस कैमरा से दूर रहे. शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कपल ने लिखा, ‘7 साल पहले इसी दिन हमने एक-दूसरे की आंखों में सच्चा प्यार देखा था. आज वही प्यार हमें यहां तक लेकर आया, जहां हम पति-पत्नी बन गए’.