News in Brief

ISI in Bangladesh: बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच हाल ही में सामने आई खुफिया रिपोर्टें एक चिंताजनक तस्वीर पेश करने का काम कर रही हैं. 15 सालों के बाद पहली बार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की सक्रियता ढाका में दिखाई दे रही है. शेख हसीना सरकार के अगस्त 2024 में पतन के बाद बांग्लादेश में कूटनीतिक परिस्थितियों में बदलाव हुआ और अब इसे एक संगठित रणनीतिक वापसी के रूप में देखा जा रहा है. इस विकास ने भारत की सुरक्षा और क्षेत्रीय हितों के लिए चिंता बढ़ा दी है.

ढाका में  ISI सेल? 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने ढाका में अपने हाई कमीशन के भीतर एक विशेष ISI सेल की स्थापना की है. अक्टूबर 2025 के अंत में यह जानकारी मिली कि इस यूनिट में एक ब्रिगेडियर, दो कर्नल, चार मेजर और थल, नौसेना तथा वायुसेना के अन्य अधिकारी तैनात हैं. सूत्रों के हिसाब से, यह संरचना अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल साहिर शमशाद मिर्जा की चार दिवसीय ढाका यात्रा के बाद औपचारिक रूप से सक्रिय हो चुकी है. इस दौरान ISI अधिकारियों ने बांग्लादेश की NSI और DGFI के साथ कई बैठकें की है.

बांग्लादेशी युवाओं को भारत के खिलाफ कर रहा है ISI 
खुफिया विश्लेषकों का मानना है कि आधिकारिक तौर पर इन बैठकों का उद्देश्य बंगाल की खाड़ी में निगरानी करना है, लेकिन असल मकसद भारत की पूर्वी सीमाओं पर नजर रखना और बांग्लादेशी युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करना है. ISI का लक्ष्य जमात-ए-इस्लामी और इंकलाब मंच जैसे संगठनों के माध्यम से धार्मिक उग्रवाद बढ़ाना और एक हाइब्रिड खड़ा करना है, जो भारत के खिलाफ हो.

Add Zee News as a Preferred Source

ढाका और इस्लामाबाद के बढ़ते हुए रिश्ते…
अगस्त 2024 के बाद ढाका और इस्लामाबाद के बीच बढ़ते रिश्ते भी इस गतिविधि का हिस्सा माने जा रहे हैं. जुलाई 2025 में पासपोर्ट धारकों और सैन्य कर्मियों को वीजा-फ्री एंट्री दी गई. इसके अलावा रावलपिंडी और ढाका के बीच हाई लेवल सैन्य आदान-प्रदान और कराची–चित्तागांव शिपिंग रूट तथा प्रस्तावित सीधी उड़ानें भी शुरू की गईं, जिन्हें खुफिया गतिविधियों के कवर के रूप में देखा जा रहा है.

उस्मान हादी की मौत को बताया मैनेज्ड क्राइसिस 
18 दिसंबर को छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में भड़की अशांति को कई विशेषज्ञ मैनेज्ड क्राइसिस बता रहे हैं. भारतीय हाई लेवल और चट्टोग्राम में सहायक हाई कमीशन पर हमले, मीडिया दफ्तरों में आगजनी और सड़कों पर भय का माहौल इन सभी घटनाओं को फरवरी 2026 के चुनावों को प्रभावित करने और कट्टरपंथी तत्वों की पकड़ मजबूत करने की रणनीति से जोड़ा जा रहा है.

भारत ने इस पर चुप्पी नहीं साधी. 19 नवंबर 2025 को कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में NSA अजित डोभाल ने ढाका में ISI की सक्रियता को सीधे बांग्लादेशी समकक्ष के सामने उठाया गया है. भारत की नीति यह है कि वह बांग्लादेश की जनता के साथ खड़ा है, लेकिन ढाका में बढ़ते पाकिस्तानी प्रभाव को क्षेत्रीय स्थिरता और पड़ोसी फर्स्ट नीति के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है.