Punjab News: अगले महीने मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा. इसे लेकर देशभर में काफी ज्यादा उत्साह रहता है, इस त्योहार आसमानों में पतंगे उड़ाई जाती है. कई-कई जगह पतंगबाजी का प्रोग्राम भी आयोजित किया जाता है. हालांकि पतंगों की डोर से लोगों को खतरा रहता है, कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमें पतंगों की वजह से लोगों की जान भी चली जाती है, इन सब को देखते हुए लुधियाना डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने चीनी पतंग की डोर (मांजा) और प्लास्टिक या नायलॉन से बने सभी दूसरे सिंथेटिक पतंग उड़ाने वाले धागों को बनाने, बेचने, स्टोर करने, ट्रांसपोर्ट करने और इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है.
जारी किया गया आदेश
एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) राकेश कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 के सेक्शन 163 के तहत रोक के आदेश जारी किए हैं, यह बैन 19 दिसंबर, 2025 से 18 फरवरी, 2026 तक पूरे जिले में लागू रहेगा. आदेश के मुताबिक प्लास्टिक, नायलॉन या मेटल-कोटेड पतंग की डोर, जिसे आमतौर पर चीनी डोर या मांजा कहा जाता है, इसका इस्तेमाल इंसानों की सुरक्षा, पक्षियों और पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा है, ऐसी डोर से पैदल चलने वालों, दोपहिया वाहन चलाने वालों और पक्षियों, जिनमें दुर्लभ और सुरक्षित प्रजातियां भी शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और कई मामलों में मौतें भी हुई हैं.
हो जाता है फ्लैश ओवर
प्रशासन ने बताया कि पतंग उड़ाने के बाद ये नॉन-बायोडिग्रेडेबल डोर अक्सर जमीन पर बिखरी रहती हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है. ऑर्डर में यह भी बताया गया है कि सिंथेटिक पतंग की डोर बिजली के कंडक्टर होते हैं और इनसे बिजली की लाइनों और सबस्टेशन में फ्लैश-ओवर हो सकता है, जिससे बिजली चली जाती है, बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान होता है और दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिससे चोट लग सकती है या जान जा सकती है. पंजाब सरकार के होम डिपार्टमेंट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के पहले के ऑर्डर का हवाला देते हुए ADM ने कहा कि पतंग उड़ाने के लिए सिर्फ सादे सूती धागे की इजाजत होगी, जिसमें कांच, मेटल या कोई मजबूत करने वाला मटीरियल न हो.
की जाएगी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बैन का कोई भी उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इसने अधिकारियों को पब्लिक अवेयरनेस कैंपेन तेज करने का भी निर्देश दिया है, खासकर बच्चों और युवाओं को टारगेट करके, ताकि उन्हें बैन पतंग की डोर के इस्तेमाल के जानलेवा नतीजों के बारे में बताया जा सके.
