News in Brief

Humayun Kabir Statement: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के बयान ने सियासी माहौल को गरमा दिया है. मुर्शिदाबाद में बनने वाली बाबरी मस्जिद को लेकर बयान देते हुए कहा है कि यह कोई अयोध्या नहीं है, जो बाबरी मस्जिद को कोई हाथ लगा दे. मस्जिद निर्माण से जुड़ी पूरी योजना और फंडिंग की जानकारी भी दी है.

बता दें, हुमायूं कबीर ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी नाम की मस्जिद बनाई जाएगी. इस मस्जिद का निर्माण फरवरी 2026 से शुरू होगा. इसे तीन साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. मस्जिद में हर हफ्ते शुक्रवार की नमाज अदा की जाएगी. इसके लिए भी तैयारियां पहले से की जा रही हैं.

नाम रखने को लेकर सफाई
हुमायूं कबीर ने कहा कि उनका बाबर से कोई सीधा संबंध नहीं है. मस्जिद का नाम बाबरी इसलिए रखा गया है, क्योंकि यह नाम आज भी कई लोगों के दिलों में दर्द की याद दिलाता है. उनकी माने तो इस मस्जिद के लिए समर्थकों और दान देने वालों से अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इकट्ठा हो चुकी है. रकम को पूरी तरह मस्जिद निर्माण में लगाया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

TMC निलंबित विधायक ने आगे कहा कि मस्जिद निर्माण के लिए लाखों ईंटें पहले ही मौके पर पहुंच चुकी हैं. फरवरी से निर्माण की तैयारी और तेज कर दी जाएगी. तीन साल में मस्जिद पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी.

बता दें कि हुमायूं कबीर ने नारेबाजी को लेकर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के समय जय श्रीराम बोलना सही माना जाता है तो अल्लाह हू अकबर कहना भी उतना ही सही है. उनके इस बयान को लेकर भी राजनीतिक हलकों में बहस काफी तेज शुरू हो गई.

ध्यान देने वाली बात ये है कि 6 दिसंबर को हुमायूं कबीर ने बांग्लादेश सीमा से सटे, मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद इलाके में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी. तभी से यह मुद्दा चर्चा में है और अब उनके ताजा बयान ने इसे और हवा दे दी है.

यह भी पढ़ें: असम आंदोलन के शहीदों को मिलेगा सर्वोच्च सम्मान, पीएम मोदी देंगे श्रद्धांजलि; टर्मिनल भवन का करेंगे उद्घाटन