News in Brief

BJP criticized Rahul Gandhi: राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है. भाजपा की तरफ से राहुल गांधी पर विदेशी यात्राओं के दौरान भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए उन पर भारत विरोधी ताकतों से मिलने का आरोप लगाया है. भाटिया का कहना है कि राहुल गांधी राष्ट्र के हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहते हैं. 

राहुल गांधी पर हमला 
गौरव भाटिया ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर यह आरोप दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाया. भाटिया ने कहा कि विदेशी दौरे के दौरान भारत को बदनाम करना और भारत की विरोधी ताकतों से मिलने का काम लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कर रहे हैं, जो कि बेहद चिंताजनक है. इसकी वजह से भारतीय नागरिक भी उनसे गुस्सा हैं. 

जर्मनी यात्रा का जिक्र 
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर संसदीय सत्र के दौरान विदेशी यात्राओं का आरोप लगाते हुए घेरा. जिसके लिए उन्होंने राहुल गांधी की ताजा जर्मनी यात्रा का जिक्र किया. भाटिया का मानना है कि विपक्षी नेता के तौर पर राहुल गांधी की जिम्मेदारी संसद में मौजूद रहने की थी. लेकिन वो विदेश यात्रा पर चले गए. वहां पर उन्होंने हर्टी स्कूल में जाकर प्रोफेसर डॉ कॉर्नेलिया वोल से मुलाकात की है. जिसके चलते उनके एजेंडे और इरादों पर सवाल उठते हैं. भाटिया ने राहुल गांधी और जॉर्ज सोरेस के बीच रिश्ते को लेकर भी सवाल उठाए.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: परिवार का पेट भरेगा… उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की तस्वीरों के साथ लिखा ऐसा कैप्शन, छिड़ गई सोशल मीडिया पर बहस

जॉर्ज सोरेस पर निशाना 

भाटिया ने राहुल गांधी और जॉर्ज सोरेस को दो जिस्म और एक जान जैसा बताते हुए निशाना साधा है. भाटिया ने राहुल गांधी की ताजा जर्मनी यात्रा को भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होना बताया. उन्होंने राहुल गांधी पर यह भी आरोप लगाया कि वो विदेशों में जाकर उन लोगों से मिलते हैं जो भारत के दुश्मन हैं और भारत से घृणा करते हैं. इतना ही नहीं वो लोग भारत की अखंडता पर हमला करते हैं, भाटिया ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि उनका यह किस तरह का एजेंडा है?