News in Brief

जम्मू में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई, जिससे बच्चों और शिक्षकों समेत कुल 35 लोग घायल हो गए. यह दुर्घटना जम्मू के रिंग रोड स्थित बिश्नाह इलाके में हुई. जानकारी के मुताबिक, परगवाल इंटरनेशनल बॉर्डर क्षेत्र के एक स्कूल के बच्चे पिकनिक के लिए गए हुए थे. शाम के समय जब बस बच्चों को लेकर वापस लौट रही थी, तभी बिश्नाह रिंग रोड पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के वक्त बस में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शिक्षक सवार थे.

इस दुर्घटना में करीब 25 बच्चे और 6 शिक्षक घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः नशे में बेकाबू हुए 40 हजार लोग तो 199 पुलिसकर्मी कैसे संभालेंगे? कोर्ट ने पूछा सवाल

Add Zee News as a Preferred Source