News in Brief

Jammu and Kashmir News: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस web portal के जरिए मकान मालिक अब अपने किरायेदारों का विवरण सीधे पुलिस तक ऑनलाइन पहुंचा सकेंगे. ऐप में किरायेदार की पहचान, पता, आधार कार्ड, purpose of stay और अन्य जरूरी जानकारी अपलोड करना अनिवार्य है, जिससे समय पर वेरिफिकेशन हो सकेगा. SSP जम्मू ने बताया कि इस पोर्टल को IIT जम्मू के तीन छात्रों द्वारा टायर किया गया है.

सुरक्षा के नजरिए से बनाया
पुलिस का कहना है कि कई मामलों में बिना सत्यापन के किरायेदार रखने से सुरक्षा से जुड़े खतरे सामने आए हैं. दिल्ली ब्लास्ट के बाद इस दिशा में और सख्त कदम उठाने का फैसला लिया गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके.जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे web portal का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें और बिना पुलिस सत्यापन के किसी को भी किराये पर न रखें. पुलिस का साफ कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. इसके अलावा जम्मू में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को रखने वाले प्रॉपर्टी मालिकों को भी जानकारी देना अनिवार्य होगा ताकि पुलिस तक हर जानकारी पहुंचे. 

यह भी पढ़ें: जम्मू में पिकनिक से लौट रही बस हादसे का शिकार, रिंगरोड पर डिवाइडर से टकराई; 35 बच्चे घायल

Add Zee News as a Preferred Source

घाटी में पुलिस की नजर

दिल्ली ब्लास्ट के बाद से घाटी में पुलिस और सुरक्षा एंजेंसियों की लगातार नजर बनी हुई है. क्योंकि, दिल्ली ब्लास्ट के अधिकतर आरोपी घाटी के रहने वाले पाए गए थे. इसके प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम भी सामने आया था. वहीं व्हाइट कॉलर टेरर ग्रुप के अधिकतर दहशतगर्द घाटी के निवासी पाए गए थे. जिसके चलते घाटी में होने वाली हर हरकत पर पुलिस प्रशासन नजर रख रहा है. जम्मू-कश्मीर  साइबर टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाले सामग्री को बारीकी से देखा जा रहा है. घाटी से जुड़े व्हाइट कॉलर टेरर ग्रुप के डॉक्टरों के पकड़ने जाने पर सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हैं.