News in Brief

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बीते कुछ महीनों से अपनी हेल्थ को लेकर काफी चर्चा में थी. दीपिका के लिवर में कैंसर का पता लगा था. हालांकि उनकी काफी समय इसका इलाज चला, जिसके बाद वो खुद को रिकवर कर रही थीं. अब हाल ही में दीपिका ने अपने लिवर कैंसर सर्जरी के बाद अपने पहले PET स्कैन के बारे में फैंस को अपडेट किया. पति शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में बताया कि दीपिका कक्कड़ की रिपोर्ट नॉर्मल आई है, जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है. 

कपल के घर आई खुशी 
कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर में खुशी का माहौल है. इस खुशी के पीछे दो वजह है. एक तो दीपिका की रिपोर्ट नॉर्मल आ गई और दूसरी कपल की एक पुरानी ख्वाहिश पूरी हो गई. दरअसल, दोनों लंबे वक्त से गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे और अब फाइनली कपल ने लग्जरियस कार अपने नाम कर ही ली. 

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो 
शोएब इब्राहिम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें कपल लग्जरी कार की ओपनिंग करते नजर आ रहे हैं. दोनों ने करीब एक महीने पहले कार की बुकिंग डाली थी, जिसे कपल अब अपने घर लेकर आ गया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए शोएब ने कैप्शन में लिखा ‘आज खुश तो बहुत हैं हम.’ इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

परिवार के साथ डिलीवरी लेने पहुंचे कपल  
बता दें कि नई कार की डिलीवरी लेने के लिए दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने बेटे रूहान के साथ गए. परिवार संग कपल ने अपनी लग्जरियस मर्सिडीज कार की डिलीवरी ली. कपल ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका एक व्लॉग शेयर किया. शोएब ने अपने व्लॉग में नई गाड़ी दिखाई और फैंस को बताया ‘हमने कुछ समय के लिए MG M9 खरीदने के बारे में भी सोचा था, लेकिन मुझे लगा कि E-कलास अच्छा ऑप्शन है. ग्राउंड क्लीयरेंस में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन हम उसे मैनेज कर लेंगे.’