News in Brief

सलमान खान की ‘टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ को बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर कबीर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना की एक नन्ही फैन के बारे में बात की है. उन्होंने अपने पोस्ट में क्रिकेटर की नन्ही प्यारी फैन के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है. कबीर ने बताया कि जब वो कश्मीर में घूमने के लिए गए थे, तब वो अरु नाम की जगह पर इस बच्ची से मिले थे. 

कश्मीरी बच्चों का खेल के लिए जुनून
कबीर खान ने अपनो पोस्ट में नन्ही फैन की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘कश्मीर में अपने कैमरे के साथ घूमना हमेशा जादुई पलों से भरपूर होता है, जैसे अरु में मिली ये छोटी बच्ची, जिसने मुझसे कहा कि मैं स्मृति मंधाना को बताऊं कि वो उनकी सबसे बड़ी फैन है. उम्मीद है कि स्मृति ये पोस्ट देखेंगी.’ उन्होंने आगे अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘या फिर वो बच्चे, जिनका खेल का मैदान एक पहाड़ी से झरने से घिरा हुआ है. अगर कोई छक्का मार दे, तो गेंद हवा के सहारे से पूरी घाटी को पार कर के सीधे झेलम नदी में चली जाती है.’

Add Zee News as a Preferred Source

 

स्मृति मंधाना ने किया रिएक्ट
‘बजरंगी भाई जान’ के डायरेक्टर की इस पोस्ट को देखने के बाद लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं उनकी इस पोस्ट पर स्मृति मंधाना ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘अरु छोटी बच्ची को मेरी तरफ से गले लगाना और उससे कहना कि मैं उसका हौसला बढ़ा रही हूं.’ वहीं इस पोस्ट पर बजरंगी भाईजान की मुन्नी हर्षाली ने भी कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘चलों वापस चलते हैं.’