News in Brief

Agniveer Quota: देशभर में काफी संख्या में युवा तैयारी करते हैं, बहुत सारे युवाओं का मन होता है कि इंडियन आर्मी के जरिए वो देशसेवा करें, साल 2022 में केंद्र सरकार ने युवाओं को इंडियन आर्मी में लाने के लिए अग्निवीर स्कीम शुरू की थी. इस स्कीम के तहत 17.5 से 21 साल के युवाओं को 4 साल के सर्विस पीरियड के लिए भर्ती किया जाता है और उन्हें अग्निवीर कहा जाता है. अब इसमें एक बड़ा बदलाव हुआ है, इसमें BSF का कोटा बढ़ा दिया गया है. जानिए क्या बदलाव हुआ है?

बदला नियम
अग्निवीर की सर्विस पूरी होने पर 25% को परमानेंट कैडर में रखा जा सकता है, जबकि बाकी को ‘सेवा निधि’ पैकेज दिया जाता है. इस स्कीम के शुरू होने के बाद से ही सैनिकों की परमानेंट नौकरी जाने के खतरे को लेकर सवाल उठते रहे हैं, विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर कई बार सरकार को घेरा है. अब मोदी सरकार ने अग्निवीरों को लेकर एक अहम फैसला लेते हुए दस साल पुराने नियम को बदल दिया है. 

बढ़ाया गया कोटा
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने BSF में कांस्टेबल भर्ती में एक्स-अग्निवीरों के लिए कोटा 10 परसेंट से बढ़ाकर 50 परसेंट कर दिया है. यह बढ़ोतरी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, जनरल ड्यूटी कैडर (नॉन-गजटेड) रिक्रूटमेंट रूल्स, 2015 में बदलाव के जरिए की गई है. इसके साथ ही, एक्स-अग्निवीरों के पहले बैच को ऊपरी उम्र सीमा में पांच साल तक की छूट मिलेगी, जबकि दूसरे एक्स-अग्निवीरों को तीन साल तक की छूट मिलेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

मिलेगी छूट
केंद्र सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक्स-अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से भी छूट मिलेगी, इसमें कहा गया है कि हर भर्ती साल में एक्स-अग्निवीरों के लिए सीधी भर्ती के जरिए वैकेंसी रिजर्व रहेंगी. केंद्र सरकार ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि पहले फेज में, नोडल फोर्स एक्स-अग्निवीरों के लिए रिजर्व 50 परसेंट वैकेंसी के लिए भर्ती करेगी.

की जाएगी भर्ती
जबकि दूसरे फेज में, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन बाकी 47 परसेंट वैकेंसी (जिसमें एक्स-सर्विसमैन के लिए 10 परसेंट शामिल हैं) के लिए एक्स-अग्निवीरों समेत दूसरे कैंडिडेट की भर्ती करेगा. इसके अलावा, पहले फेज में एक खास कैटेगरी में एक्स-अग्निवीरों की अधूरी खाली जगहों के लिए भी भर्ती की जाएगी.

जोड़ा गया नया पॉइंट
इससे पहले केंद्र सरकार ने इस साल जून में एक गजट नोटिफिकेशन के ज़रिए भारत सरकार (बिजनेस का एलोकेशन) रूल्स, 1961 में बदलाव किया. इसके तहत, अमित शाह के अंडर आने वाले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट्स के तहत सेकंड शेड्यूल में एक नया पॉइंट जोड़ा. यह प्रोविजन उन अग्निवीरों की आगे की प्रोग्रेस के लिए एक्टिविटीज को कोऑर्डिनेट करने के लिए है जो आर्म्ड फोर्सेज में चार साल पूरे करने के बाद रिलीज होते हैं.