Govinda Sanjay Dutt Movie: संजय दत्त और गोविंदा हिंदी सिनेमा के ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने-अपने अंदाज से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. दोनों की फिल्में आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल रहती हैं. करियर के दौरान दोनों ने साथ में भी कई फिल्में कीं. इन्हीं में से एक फिल्म 24 साल पहले रिलीज हुई थी, जिसके सेट पर गोविंदा की एक हरकत ने संजय दत्त को बुरी तरह नाराज कर दिया था. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन कैमरे के पीछे हालात इतने अच्छे नहीं थी.
स्क्रीन पर दोनों के बीच जो दोस्ती और केमिस्ट्री नजर आती थी वो कैमरे के पीछ एक बड़ी दूरी थी, जिसके पीछे की वजह थी शूटिंग शेड्यूल का बार-बार बिगड़ना. अपने करियर के पीक पर गोविंदा ने लगातार हिट फिल्में दीं. कादर खान के साथ उनकी जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार कॉमेडी फिल्में दीं, जिनमें ‘आंखें’, ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘हीरो नंबर 1’ और ‘दुल्हे राजा’ शामिल हैं. इसी दौर में गोविंदा ने संजय दत्त के साथ भी ‘हसीना मान जाएगी’, ‘जोड़ी नंबर 1’ और ‘एक और एक ग्यारह’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया.
24 साल पुरानी हिट फिल्म का किस्सा
इन फिल्मों में दोनों की दोस्ती और केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई. हालांकि, ऑफ स्क्रीन माहौल धीरे-धीरे स्ट्रेसफुल होता जा रहा था. शूटिंग में लगातार हो रही देरी कई लोगों के सब्र की परीक्षा ले रही थी. सालों बाद एक्टर रजत बेदी ने 2001 में आई कमर्शियल हिट कॉमेडी फिल्म ‘जोड़ी नंबर 1’ के सेट का एक वाकया शेयर किया. उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर बताया कि कैसे एक लंबा इंतजार गुस्से में बदल गया. रजत के मुताबिक, ‘गोविंदा ने उस समय कई फिल्मों में एक साथ काम कर रहे थे और देरी से सेट पर आते थे’.
6 एसिपोड वाली धांसू कॉमेडी सीरीज, पिछले 10 दिन से Netflix के टॉप 10 में नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड, देखने में खूब आएगा मजा, रेटिंग भी है 8.1
सेट पर 9 घंटे लेट आए थे गोविंदा
रजत ने बताया कि उस दिन डायरेक्टर डेविड धवन को सुबह 7 बजे शूट शुरू करना था. लेकिन संजय दत्त और रजत किसी वजह से सुबह 6 बजे ही सेट पर पहुंच गए थे. समय बीतता गया, लेकिन गोविंदा नहीं आए. डेविड धवन ने किसी को गोविंदा के घर भेजा, तो पता चला कि वो वहां थे ही नहीं. यूनिट घंटों इंतजार करती रही और धीरे-धीरे सभी का गुस्सा बढ़ने लगा. रजत के मुताबिक, ‘दोपहर 2 बजे तक संजय दत्त पूरी तरह भड़क चुके थे’. उन्होंने बताया कि संजय दत्त गुस्से में गोविंदा को लेकर बुरा-भला कहने लगे.
संजय दत्त ने सीन करने कर दिया इनकार
बाद में पता चला कि गोविंदा हैदराबाद में किसी और काम में बिजी थे और सीधे वहीं से फ्लाइट लेकर सेट आ रहे थे. वो करीब 3 बजे पहुंचे, यानी करीब 9 घंटे की देरी से. उस दौर में लोग अक्सर नहीं जानते थे कि गोविंदा कहां हैं, क्योंकि वो एक दिन में 4-5 शिफ्ट कर लेते थे. टेंशन यहीं खत्म नहीं हुई. रजत ने बताया कि उस सीन में संजय को गोविंदा के मुकाबले कहीं ज्यादा भारी डायलॉग दिए गए थे. इससे संजय का गुस्सा और बढ़ गया. रजत के शब्दों में, ‘संजू ने असिस्टेंट को डांटा और कहा कि ये लाइन्स गोविंदा को दो, मैं ये नहीं करूंगा’.
फिल्म ने बजट से 3 गुना ज्यादा की थी कमाई
इसके बाद वहीं सेट पर पूरा सीन बदलना पड़ा. ये किस्सा आज भी उस दौर की हकीकत को बयां करता है. फिल्म में संजय दत्त, गोविंदा, ट्विंकल खन्ना, मोनिका बेदी, अनुपम खेर, आशीष विद्यार्थी, शक्ति कपूर, टीकू तलसानिया, आशिफ शेख जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म का बजट लगभग 9 करोड़ था और इसने भारत में करीब 28 करोड़ की कमाई की यानी लगभग बजट से 3 गुना ज्यादा. ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट कॉमेडी फिल्मों में से एक थी, जिसके 8 गाने भी खूब फेमस हुए थे. इस फिल्म को आज भी पसंद किया जाता है.
