News in Brief

2011 Biggest Blockbuster Film Re-release: जब 2011 साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार ने ‘विनायक महादेवन’ के किरदार में स्क्रीन पर एंट्री मारी थी, तब सिनेमाघर जश्न में बदल गए थे. स्टाइल, स्वैग और बेरहम अंदाज ने फैंस को दीवाना बना दिया था. अब एक दशक से ज्यादा समय बाद वही जोश फिर लौटने वाला है. अजीत की कल्ट एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मंकाठा’ दोबारा बड़े पर्दे पर आने की तैयारी में है. इंडस्ट्री ट्रैकर ‘लेट्स सिनेमा’ के मुताबिक, मेकर्स जनवरी 2026 में फिल्म को री-रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. 

‘मंकाठा’ अजीत कुमार के करियर की बेहद खास फिल्म रही है, क्योंकि बतौर लीड एक्टर ये उनकी 50वीं फिल्म थी. रिलीज के समय इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और अजीत की इमेज को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया था. खास बात ये थी कि अजीत ने इसमें नेगेटिव शेड वाला किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया. यही वजह है कि आज भी ‘मंकाठा’ को उनकी सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है. हाल ही में निर्देशक वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया पर सिर्फ एक शब्द लिखा, ‘किंगमेकर’. 

अगले साल री-रिलीज हो सकती है ये फिल्म 

इस एक शब्द ने फैंस के बीच हलचल मचा दी और लोगों ने इसे ‘मंकाठा’ की वापसी से जोड़कर देखना शुरू कर दिया. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है. फिर भी इस ट्वीट ने ये साफ कर दिया कि कुछ न कुछ बड़ा जरूर प्लान किया जा रहा है. इस फिल्म की कहानी सस्पेंड किए गए मुंबई पुलिस अफसर विनायक महादेवन के इर्द-गिर्द घूमती है. वो एक गैंग के साथ मिलकर गैरकानूनी IPL सट्टेबाजी से जुड़े 500 करोड़ रुपये लूटने का प्लान बनाता है, लेकिन उसका असली मकसद कुछ और होता है. 

24 साल पुरानी फिल्म, गोविंदा की इस हरकत पर भन्ना गए थे संजय दत्त, सीन करने से भी कर दिया था इनकार, बजट से 3 गुना की थी कमाई

क्लाइमैक्स तक बांधे रखती है फिल्म 

विनायक का इरादा सभी को धोखा देकर पूरा पैसा खुद हड़पने का होता है. इसके बाद कहानी में ट्विस्ट, धोखे और खतरनाक खेल शुरू हो जाता है, जो दर्शकों को क्लाइमैक्स बांधे रखता है. ‘मंकाठा’ में अजीत के साथ अर्जुन सरजा, त्रिशा कृष्णन, राइ लक्ष्मी, अंजलि, एंड्रिया जेरमिया, वैभव, अश्विन काकुमानु और प्रेमजी अमरेन जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म का म्यूजिक युवान शंकर राजा ने कंपोज किया था, जो आज भी लोगों को याद है. सिनेमैटोग्राफी शक्ति सरवनन ने संभाली थी, जबकि एडिटिंग प्रवीन के. एल और एन. बी. श्रीकांत ने की थी. 

fallback

इस फिल्म ने कमाए से बजट से 3 गुना ज्यादा

फिल्म को क्लाउड नाइन मूवीज ने प्रोड्यूस किया था. बता दें, फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2010 में शुरू हुई थी और चेन्नई, मुंबई के धारावी इलाके और बैंकॉक में की गई थी. जून 2011 में शूटिंग पूरी हुई और 31 अगस्त 2011 को फिल्म दुनियाभर में रिलीज हुई. रिलीज के बाद इसे क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और ओपनिंग भी जबरदस्त रही. इस फिल्म ने अपने बजट से 3.2 गुना ज्यादा कमाई की थी. वहीं, अब अजीत कुमार निर्देशक आधिक रविचंद्रन के साथ अगली फिल्म ‘AK64’ की तैयारी में हैं, जो रेसिंग कमिटमेंट्स के बाद शुरू होगी.