महाराष्ट्र के नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव के परिणाम की गिनती जारी है. इस बार इन चुनावों में बीजेपी नीत महायुति गठबंधन ने जीत का भगवा लहरा दिया है. कुल 288 सीटों पर नतीजे या रुझान सामने आ चुके हैं. इसमें से बीजेपी 127 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. सहयोगी पार्टी शिवसेना शिंदे गुट को 54 सीटें और एनसीपी अजित पवार गुट को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई है. कुल मिलाकर महायुति गठबंधन ने 288 में से 218 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर ली है. वहीं कांग्रेस नीत महाविकास अघाड़ी गठबंधन की इस चुनाव में लुटिया डूब चुकी है.
वहीं महाविकास आघाड़ी गठबंधन को इस चुनाव में महज 47 सीटों पर जीत हासिल की है. इसमें से कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 31, शिवसेना उद्धव बाला साहेब गुट को 9 सीटें और एनसीपी शरद पवार गुट को 7 सीटें मिली हैं. वहीं इसके अलावा 23 सीटों पर निर्दलियों ने अपना परचम फहराया है. इस चुनाव के परिणाम के साथ ही कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी सहित एनसीपी शरद पवार गुट की इस चुनाव में लुटिया डूब चुकी है. इस चुनाव परिणाम ने ये स्पष्ट कर दिया है कि ग्रामीण और कस्बों की जनता ने भी महायुति गठबंधन को मजबूती से समर्थन दिया है.
महायुति गठबंधन को जनता का अपार प्यार
वहीं इन चुनावों के परिणाम ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि बीजेपी नीत गठबंधन महायुति शहरी इलाकों में ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र की ग्रामीण और अर्धशहरी (कस्बों) इलाकों में जनता भी का अपार समर्थन मिला है. महाराष्ट्र नगर निगम और निकाय चुनाव के नतीजे ये दर्शाते हैं कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन का आने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी)के चुनाव में कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा. ये चुनाव महाविकास अघाड़ी गठबंधन के लिए सेमीफाइनल होंगे और राज्य चुनाव आयोग ने इस चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान भी कर दिया है. ये चुनाव अगले महीने की 15 और 16 तारीख को होने हैं. इसमें कुल 2,869 सीटों पर महाविकास अघाड़ी और महायुति गठबंधन के बीच मुकाबला होगा. इस दौरान लगभग साढ़े तीन करोड़ वोटर दोनों गठबंधनों का भविष्य तय करेंगे.
चिपलून में रोमांचक मुकाबला, बीजेपी कैंडिडेट ने एक वोट से जीत दर्ज की
बीजेपी ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वहीं रत्नागिरि जिले के चिपलून नगर परिषद क्षेत्र में बीजेपी कैंडिडेट ने एक नजदीकी और रोमांचक मुकाबले में एक वोट से शानदार जीत दर्ज की है. इस सीट से बीजेपी कैंडिडेट संदीप भिसे ने महज एक वोट के अंतर से रोमांचक जीत विरोधी दल के जबड़े से छीन ली. वहीं कोकण क्षेत्र के रत्नागिरि व सिंधुदुर्ग सहित कई नगर परिषदों में बीजेपी व महायुति गठबंधन को मजबूत बढ़त मिली.इन चुनावों में मिली ये जीत बीते विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में महायुति गठबंधन की लोकप्रियता को दर्शाती है.
यह भी पढ़ेंः BJP विधायक ने खोया आपा; ऑटो ड्राइवर पर जमकर बरसाए थप्पड़, कांग्रेस ने घेरा
