News in Brief

When Mulayam Singh Ran Away Delhi from Cycle: उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा नाम और रुतबा रखने वाले और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी कभी यूपी पुलिस से जान बचाते हुए घर छोड़कर भागना पड़ा था. बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी. तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह हुआ करते थे. वीपी सिंह ने ही मुलायम सिंह यादव के एनकाउंटर का आदेश दिया था. ऐसे में इटावा पुलिस की ओर से ये बात मुलायम सिंह यादव को भी लीक हो गई. ऐसे में मुलायम सिंह यादव ने बिना एक मिनट की देरी किए ही इटावा छोड़ने का फैसला कर लिया.  साइकिल उठाई और सड़क छोड़ खेत-खलिहान और पगडंडियों के रास्ते से ही निकल दिए. शायद यही वजह है कि जब मुलायम सिंह यादव ने पार्टी बनाई तो चुनाव चिन्ह साइकिल चुना.

तब मुलायम सिंह यादव सिर्फ विधायक थे. हालांकि इसके पहले साल 1977 में राम नरेश यादव और फिर बनारसीदास की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके थे. वहीं जब विश्वनाथ प्रताप सिंह उन दिनों मुख्यमंत्री बने तो उत्तर प्रदेश में डकैत उन्मूलन अभियान शुरू कर दिया था. तत्कालीन सीएम वीपी सिंह को इस बात की पुख्ता जानकारी थी कि मुलायम सिंह यादव डकैत गिरोहों से न सिर्फ सक्रिय संबंध थे बल्कि वो डकैती और हत्या के आरोपों से भी घिरे हुए थे. इतना ही नहीं मुलायम सिंह यादव फूलन देवी सहित तमाम डकैतों को न सिर्फ संरक्षण देते थे बल्कि उन से लूट का हिस्सा भी लेते थे. ऐसा वीपी सिंह का मानना था. 

अखबार में छपी मुलायम सिंह यादव के अपराधों की लिस्ट!
इसके थोड़े दिनों के बाद ही एक अंग्रेजी अखबार ने पहले पेज पर तीन कालम की एक स्टोरी छपी थी जिसमें मुलायम सिंह के अपराधों की कुंडली छपी थी. उनके खिलाफ हत्या और डकैती के कोई 32 मामलों की डिटेल भी दी गई थी. जैसे ही मुलायम सिंह यादव की हिस्ट्रीशीट और हत्या, डकैती के 32 मामलों की खबर जब ये खबर मीडिया में छपी तो हंगामा हो गया. तब चौधरी चरण सिंह मुलायम सिंह यादव से बहुत नाराज हुए थे और लोकसभा चुनाव से मुलायम सिंह यादव का टिकट काट दिया था. तब दो नेता और थे जो मुलायम पर छपी इन खबरों को खूब शोर-शराबा किया करते थे पहले थे मौजूदा जेडीयू नेता केसी त्यागी और दूसरे थे तत्कालीन लोकदल के नेता हरिकेश प्रताप बहादुर सिंह.

Add Zee News as a Preferred Source

एनकाउंटर की खबर सुनते ही इटावा से भागे मुलायम
यह 1984 की बात है जब उन दिनों मुलायम उत्तर प्रदेश लोकदल में महामंत्री भी थे. उन के साथ सत्यप्रकाश मालवीय भी महामंत्री थे. मुलायम चौधरी चरण सिंह का इतना आदर करते थे कि उन के सामने कुर्सी पर नहीं बैठते थे. चौधरी चरण सिंह के साथ चाहे वह तुगलक रोड पर उन का घर हो या फिरोजशाह रोड पर लोकदल का कार्यालय हो. चाहे इसे मुलायम सिंह यादव की श्रद्धा मान लीजिए या फिर चौधरी चरण सिंह की जान बचाने की कृतज्ञता. जब मुलायम सिंह यादव को इस बात की जानकारी हुई कि तत्कालीन मुख्यमंत्री वीपी सिंह ने उनके एनकाउंटर का आदेश जारी किया है तो वो तुरंत बिना समय गवाएं ही इटावा से साइकिल उठाई और वहां से भाग निकले. 

भागने के लिए मुलायम सिंह ने चुनी ‘साइकिल’
मुलायम सिंह यादव ने यहां घर छोड़कर भागते हुए के बुद्धिमानी की थी कि उन्होंने भागने के लिए कार, जीप या किसी मोटर साइकिल का सहारा नहीं लिया था. उन्हें इस बात की भली-भांति जानकारी थी कि सड़कों पर पुलिस उन्हें तलाश रही होगी इसलिए उन्होंने साइकिल उठाई और गांव-गांव की पगडंडियों से चुपचाप दिल्ली के लिए कूच किया. दिल्ली पहुंचकर मुलायम सिंह यादव चौधरी चरण सिंह के कदमों में पड़ गए और कहा मेरी जान बचा लीजिए… वीपी सिंह ने मेरे एनकाउंटर का आदेश दे दिया है. इधर उत्तर प्रदेश पुलिस मुलायम सिंह को रेलवे स्टेशन , बस स्टेशन और सड़कों पर तलाशी लेती खोज रही थी. मुलायम सिंह यादव खेत और पगडंडियों के रास्ते गांव-गांव होते हुए इटावा से दिल्ली भाग सकते हैं  ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था. 

चौधरी चरण सिंह ने ऐसे बचाई मुलायम सिंह यादव की जान
अब जब मुलायम सिंह यादव चौधरी चरण सिंह की शरण में थे तो चौधरी चरण सिंह ने पहला काम यह किया कि मुलायम सिंह यादव को अपनी पार्टी के उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल का नेता घोषित कर दिया. विधान मंडल दल का नेता घोषित होते ही मुलायम सिंह यादव को जो उत्तर प्रदेश पुलिस इनकाउंटर के लिए खोज रही थी , वही पुलिस उन की सुरक्षा में लग गई. इसके बावजूद भी मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश में अपने को सुरक्षित नहीं पाते थे. मारे डर के दिल्ली में चौधरी चरण सिंह के घर में ही रहते रहे. 

बेहमई कांड के बाद कैसे बची थी मुलायम सिंह यादव की जान?
जब कभी उत्तर प्रदेश विधान सभा का सत्र होता तब ही मुलायम सिंह यादव अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ महज हाजिरी देने के लिए विधानसभा में उपस्थित होते थे और वहां से वो सीधे दिल्ली ही वापस जाते थे.  संयोगवश उन्हीं दिनो 28 जून , 1982 को फूलन देवी ने बेहमई गांव में एक साथ 22 क्षत्रियों की हत्या कर दी. उसी समय दस्यु उन्मूलन अभियान में ज़ोर-शोर से लगे विश्वनाथ प्रताप सिंह को इस्तीफा देना पड़ा. वीपी सिंह की सरकार गिर गई तब जाकर मुलायम सिंह यादव की जान में जान आई.  

यह भी पढ़ेंः BJP विधायक ने खोया आपा; ऑटो ड्राइवर पर जमकर बरसाए थप्पड़, कांग्रेस ने घेरा