आदित्य धर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ आज भी अपना जादू फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर बनाए हुए है और ऑनलाइन तारीफे लूट रही है. वहीं ‘धुरंधर’ को देखने के बाद ‘सत्या’ डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर की तारीफों के पुल बांध दिए हैं, जिसके बाद ‘धुरंधर’ डायरेक्टर ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपनी इंस्पिरेशन बताया. आदित्य के शब्दों को सुनने के बाद राम गोपाल वर्मा ने लिखा, ‘ये सुनकर बहुत अच्छा लगता है कि मैंने इन सभी महान डायरेक्टर्स को महान बनने के लिए इंस्पायर किया है, लेकिन मैं जो प्रेरणा देने वाला हूं, खुद महान कब बनूंगा.?’
आदित्य ने राम गोपाल को बताया प्रेरणा
राम गोपाल वर्मा के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ‘धुरंधर’ डायरेक्टर आदित्य धर ने लिखा, ‘रामू सर, आपने तब जोखिम उठाया, जब ये सबसे कठिन था!!!’ उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसे टाइम पर जब किसी भी प्रकार का कोई मॉडल नहीं था, कोई सेफ्टी नेट नहीं था और इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि चीजें सफल होगी. ‘धुरंधर’ इसलिए चल सकी क्योंकि आपने पहले रास्ता दिखाया. सर, कुछ रास्ते तालियों के साथ खत्म होते. वो एक विरासत बनाने के साथ खत्म होते हैं.’
‘धुरंधर’ बनाते समय इन फिल्मों को किया याद
आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ की सफलता का क्रेडिट राम गोपाल वर्मा को देते हुए कहा, ‘मैं कई साल पहले एक सूटकेस, एक सपना और एक अटूट विश्वास के साथ मुंबई आया था कि एक दिन में राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में काम करूंगा. ऐसा कभी नहीं हुआ. लेकिन अंजाने में ही सही मैंने आपके सिनेमा के साथ काम किया. आपकी फिल्मों ने मुझे फिल्में बनाना नहीं सिखाया, बल्कि जोखिम सोचना भी सिखाया.’ उन्होंने आगे कहा, ‘आप मेरे पसंदीदा डायरेक्टर में से एक थे, जिन्होंने इंडियन सिनेमा को बेबाक, निडर और जिंदा कर दिया. अगर धुरंधर में उस इंस्पिरेशन का एक भी अंश है, तो वो इसलिए क्योंकि मेरे दिमाग में आपकी फिल्में चलती और चिखती थी, जब मैं इस फिल्म को लिख और बना रहा था.’
‘धुरंधर-2’
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है बल्कि लोगों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ रही है. वहीं इस मल्टीस्टारर फिल्म की दूसरा पार्ट आने वाले साल 2026 को मार्च में देखने को मिलेगा. इस फिल्म के दूसरे भाग के लिए फैंस में अभी से एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. अब देखना ये होगा कि क्या पहले पार्ट की तरह दूसरा भी लोगों की उम्मीदों पर उतना ही खरा उतरेगा या नहीं.?
