News in Brief

Delhi to mumbai flight emergency landing: सोमवार सुबह दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया के जहाज को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस लैंडिंग करवाना पड़ा. क्योंकि, पायलट टीम को जहाज के राइट साइड वाले इंजन में तेल का प्रेसर कम मिला था. हालांकि, जहाज को सुरक्षित तरीके से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतार दिया गया. लेकिन अहमदाबाद हादसे के 6 महीने बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान में अचानक आई इस गड़बड़ी ने चौंका दिया है. जिसके कारण जहाज में क्रू मेंबर समेत 337 लोगों की जान हलक में अटक गई थी. हालांकि, क्रू और पायलट की समझदारी के चलते समय रहते लैंडिंग करवाई गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था. 

क्यों करवाई इमरजेंसी लैंडिग?
दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 887 दिल्ली मुंबई के लिए उड़ान भर चुकी थी. जिसके बाद फ्लैप खींचते वक्त कॉकपिट क्रू को जहाज के राइट साइट वाले इंजन नंबर दो में तेल का दबाव कम मिला और पायलट ने विमान परिचालन के मानकों के अनुसार कम तेल दबाव वाले इंजन को बंद कर दिया और दिल्ली की एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिग की इजाजत मांगी. जिसके बाद जहाज को वापस लैंड करवाया गया और सावरियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. लैंडिंग के बाद जहाज को जांच के लिए रोक दिया गया है और उसके कम तेल दबाव वाले इंजन को ठीक करने का काम जारी है. 

एयर इंडिया का बयान
अधिकारियों के अनुसार डीजीसीए के उत्तरी क्षेत्र वायु सुरक्षा निदेशक की देखरेख में एयर इंडिया का जांच बोर्ड इस गड़बड़ी की जांच करेगा. एयर इंडिया की तरफ से भी इस मामले पर बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने तकनीकी खराबी का पता चलने पर यात्रियों की सुरक्षा के नजरिए से वापस लौटने का फैसला किया था. इस इमरजेंसी लैंडिंग में जहाज की सवारियों में तो कोई हड़बड़ाहट नहीं देखने को मिली और न कोई नुकसान हुआ. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: इज्जत के नाम पर दरिंदा बना पिता! 7 महीने की गर्भवती बेटी की बाप ने की हत्या