News in Brief

Kiara Advani on Toxic: कियारा आडवाणी इन दिनों ‘टॉक्सिक’ फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म साउथ के सुपरस्टार और केजीएफ स्टार यश है. ये फिल्म कियारा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि बेबी गर्ल होने के बाद पहली बार वो स्क्रीन पर नजर आएंगी. इस मूवी में एक्ट्रेस का लुक भी काफी ज्यादा पसंद किया गया. ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की.

टॉक्सिक में कियारा

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कियारा नादिया का रोल प्ले कर रही हैं. पहली बार अपने रोल के बारे में कियारा ने कहा कि ये उनकी लाइफ का अब तक का सबसे टफ रोल था. ये एक ऐसा रोल है जिसने मुझसे शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक रूप से और भी बहुत कुछ मांगा और यह मेरे लिए एक ट्रांसफॉर्मेटिव एक्सपीरियंस था. ये मेरा अब तक का सबसे मुश्किल रोल था.फर्स्ट लुक को इतना प्यार मिलते देखना मेरे लिए सब कुछ है.  शब्दों में बयां नहीं कर सकती.’

Add Zee News as a Preferred Source

यश और कियारा के लुक के क्रेजी हुए फैंस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हर कोई कियारा के लुक की तारीफ कर रहा है. पोस्टर और फिल्म के नाम को देखकर साफ कहा जाता है कि फिल्म में भरपूर सस्पेंस होने वाला है. रिलीज के बाद से ही दर्शक पोस्टर को बहुत प्यार दे रहे हैं. इस मूवी से से यश के भी दो पोस्टर जारी हो चुके हैं. पहले पोस्ट में उनका बैक पोज दिखाया गया था और दूसरे पोस्टर में हाथ में बंदूक लिए एक्टर गैंगस्टर की तरह लग रहे हैं. पोस्टर के बाद फैंस ट्रेलर के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

Don 3 Update: ‘धुरंधर’ के हिट होते ही एक्शन सीन की तैयारियों में बिजी रणवीर सिंह, विक्रांत मैसी की दोबारा एंट्री की खबर

2026 में होगी रिलीज

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप’ कियारा और यश के लिए सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है. फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में शूट किया गया है. इसके साथ ही हिंदी,तेलुगु,तमिल और मलयालम में डब किया जाएगा. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है.

इनपुट- एजेंसी