Don 3 Update: फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर बड़ा अपडेट है. ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह इस मूवी की तैयारियों में जुट गए हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म में विक्रांत मैसी की वापसी हो गई है और वो निगेटिव रोल प्ले करते नजर आएंगे.
एक्शन की तैयारी में जुटे रणवीर
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर’ के हिट होने के बाद रणवीर सिंह बिल्कुल भी अपना टाइम वेस्ट नहीं करना चाहते. कहा जा रहा है कि ‘डॉन 3’ के एक्शन सीन के लिए रणवीर ने प्रिपरेशन शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस अब बिल्कुल भी इंतजार नहीं करना चाहता. काफी इंतजार और कुछ दिक्कतों के बाद ‘डॉन 3’ फिर से ट्रैक पर आ गई है. इस फिल्म में रणवीर हैवी एक्शन सीन करते नजर आएंगे. जिसके लिए अभी से इन्होंने कमर कस ली है.
जेद्दा में होगी शूटिंग
कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी या फरवरी में शुरू हो सकती है. जहां एक ओर रणवीर की ‘धुरंधर’ ने धमाकेदार कलेक्शन किया है तो वहीं कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था. कहा जा रहा है फिल्म का पहला शेड्यूल जेद्दा में होगा.
‘मैं कोर्ट में उन्हें देख लूंगी…’ 50 करोड़ के मानहानि केस पर कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- पहले अच्छे इंसान बनो
विक्रांत मैसी की दोबारा हो सकती है एंट्री
कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म से विक्रांत मैसी बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर तमिल एक्टर अर्जुन दास को कास्ट किया गया है.लेकिन, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रांत की फिल्म से मेकर्स से बातचीत चल रही है. वो इस रोल के लिए काफी इंटरेस्टेड हैं. वो इन दिनों अपनी डेट्स पर काम कर रहे हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि स्क्रिप्ट में विक्रांत को ध्यान में रखकर कई बदलाव किए जा रहे हैं. खबरों की मानें को फरहान अख्तर प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो प्लान कर रहे हैं. इसके अलावा अमिताभ बच्चन और जीनत अमान को भी इसी फिल्म में कैमियो करवाना चाहते हैं. फिलहाल, देखना होगा कि फरहान अपनी इस प्लानिंग में कितना सक्सेसफुल होते हैं.
