Rupali Ganguly Become Santa Claus: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. सीरियल ‘अनुपमा’ में रुपाली की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता है और शो को टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 की गद्दी पर बैठा दिया है. रुपाली गांगुली ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों में काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं अब साल 2025 खत्म होने वाला है तो क्रिसमस का त्योहार भी काफी पास है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.
रुपाली गांगुली ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रुपाली गांगुली ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रुपाली सांता क्लॉज बनकर झूमती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. रुपाली गांगुली सांता क्लॉस की ड्रेस पहन जिंगल बेल जिंगल बेल सॉन्ग पर नाचते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दिल खोलकर प्यार लूटा रहे हैं.
‘मैं हमेशा सांता क्लॉस बनना चाहती थी’
इस वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली गांगुली ने कैप्शन में लिखा ‘मैं हमेशा सांता क्लॉस बनना चाहती थी. आपकी टाइमलाइन पर क्रिसमस की खुशियां फेला रहा हूं. मेरी प्यारी डांस रानियों के साथ मेरी क्रिसमस.’ वीडियो देख रुपाली ने ऑनस्क्रीन बेटे तोषू का किरदार निभा रहे मनीष नागदेव ने एक्ट्रेस से गिफ्ट की डिमांड कर डाली. वीडियो पर कमेंट करते हुए मनीष लिखते है ‘मैं आपकी सांता बनने में हेल्प कर सकता हूं, मुझे गिफ्ट दे दो मना नहीं करूंगा.’ फैंस को भी रुपाली गांगुली का ये सांता क्लॉस वाला लुक काफी पसंद आ रहा हैं.
‘अनुपमा’ अपकमिंग एपिसोड
वहीं बात करें सीरियल ‘अनुपमा’ कि तो इस शो में एक नए किरदार प्रेरणा की एंट्री होगी जो राही और प्रेम के रिश्ते में दीवार बन खड़ी हो जाएगी. आज के एपिसोड में भी दर्शकों को काफी धमाका देखने को मिलेगा. अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा रजनी पर भरोसा कर पेपर्स पर साइन कर देगी. वहीं वसुंधरा को परिवार के बिखरने का डर सता रहा है, क्योंकि पराग दोबारा रजनी के ख्यालों में डूब गया है. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होगा.
