News in Brief

‘सैयारा’ एक्टर अहान पांडे के जन्मदिन पर को-स्टार और करीबी दोस्त अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर की पुरानी तस्वीरों के साथ एक लंबा कैप्शन लिखा है. जिसे देखने के बाद फैंस उनके रिश्ते को लेकर फिर से बात करने लगे हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने फ्यूचर देखा है. मैंने देखा है कि जब तुम जोर से हंसते हो, तो आस-पास से गुजरने वाले लोग भी मुस्कुरा देते हैं, वे खुद को रोक नहीं पाते. मैंने देखा है कि जब तुम्हारी आंखें किसी बूढ़ी औरत को, जो अपने पौधों को पानी दे रही होती है, अनजाने में देखती हुई सोच में खो जाती हैं, तुम दुनिया के हर रंगों के बारे में गहराई से विचार करते हो. मैंने तुम्हारे नोटपैड में लिखी बातें देखी हैं, जिनमें अनोखे विचार होते हैं, जो दुर्लभ और जादुई दोनों हैं. तुम्हारे कैमरे के लेंस का बदलना, जो आम चीजों में भी खूबसूरती ढूंढ लेती है. मैंने तुम्हें इतना निस्वार्थ देखा है.’

अहान की मां का भी किया जिक्र
अनीत ने आगे लिखा कि उनके माता-पिता अहान पर बहुत भरोसा करते हैं और हर वीडियो कॉल पर प्यार से पूछते हैं कि वो ठीक हैं या नहीं. उन्होंने डीन आंटी का जिक्र करते हुए कहा कि वो हर बार पोस्टर देखकर रो पड़ती हैं, अपने बेटे की अच्छाई और आत्मा पर गर्व करती हैं. अनीत ने यह भी बताया कि अहान से बात करने के बाद अजनबियों का दिन बेहतर हो जाता है और सिक्योरिटी गार्ड भी उनके साथ बात करने का इंतजार करता है.

Add Zee News as a Preferred Source

 

अनीत ने कहा ‘मुझे तुमपर गर्व है’
पोस्ट में अनीत ने अहान को ‘सैयारा’ फिल्म से जोड़ते हुए कहा, ‘दुनिया रुककर तुम्हें देखती है. तुम हमेशा से एक स्टार थे, दादी हमेशा तुम पर गर्व करती थीं. मैंने तब भी भविष्य देखा था और अब भी देखती हूं. यह सब सच होने वाला है. हैप्पी बर्थडे अहान, मुझे हमेशा तुम पर गर्व रहेगा.’ ‘सैयारा’ फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अहान और अनीत की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी में से एक बन गई है. दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री की खूब चर्चा होती है.

 

–आईएएनएस