West Bengal Politics: पश्चिमं बंगाल में वैसे ही इन दिनों SIR का मुद्दा गरमाया हुआ है. वहीं अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की सत्ता में भी अजीब करतब देखने को मिल रहा है. ममता बनर्जी की सत्ताधारी TMC पार्टी से पूरे पश्चिम बंगाल की राजनीति पर अपना प्रभाव बनाने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के नेता और विधायक हुमायूं कबीर ने सोमवार 22 दिसंबर 2025 को अपनी नई पार्टी की गठन किया है. इसका नाम उन्होंने जनता उन्नयन पार्टी रखा है.
TMC को मात दे पाएंगे हुमायूं कबीर?
हुमायूं कबीर की ओर से यह कदम मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी शैली की मस्जिद की नींव रखने के आरोप में TMC की ओर से निलंबित किए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है. कबीर ने बेलाडांगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मकसद 6 महीने से भी कम समय में होने वाले विधानसभा चुनावों में सीएम ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करना है. उनके इस फैसले के बाद से सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह बंगाल में मुस्लिम वोटों को विभाजित करने में सफल हो पाएंगे? अगर वह ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो यह TMC के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.
मुस्लिम वोटर्स इकट्ठा कर पाएंगे कबीर?
बता दें कि अधिकांश मुसलमानों के समर्थन की बदौलत ही TMC लंबे समय से सत्ता में है. कई पॉलिटिकल एनालिस्ट का मानना है कि TMC से असंतुष्ट मुसलमानों का एक सेक्शन कबीर की ओर से संगठित की गई पार्टी को अपना समर्थन दे सकता है. उनकी ओर से बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण और एक नई राजनीतिक मोर्चा बनाने की उनकी साहसिक योजना के मकसद ने उन्हें असंतोष की भावना से रहने वाले मुसमानों को थोड़ी उम्मीद की किरण दिखाई है. कबीर के नए संगठन के ऐलान ने TMC की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि वैसे ही भाजपा उसे कड़ी टक्कर दे रही है.
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु-गुजरात में जारी हुई SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 97 लाख लोगों का कटा पत्ता; ऐसे देखें अपना नाम
हुमायूं कबीर का ऐजेंडा
हुमायूं कबीर ने साल 2026 के विधानसभा चुनावों में अपनी नई पार्टी की ओर से उतारे जाने वाले 8 उम्मीदवारों के नाम बताए. उन्होंने कहा कि वे खुद बेलडांगा और रेजिनगर से चुनाव लड़ेंगे. साल 2021 में TMC ने इन दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी. कबीर ने अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि वह ‘मेज’ को अपने चुनाव चिन्ह के लिए पहली पसंद रखेंगे. उन्होंने इसी पर साल 2016 के चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. इसके अलावा 2 गुलाब उनकी दूसरी पसंद होगी.
ये भी पढ़ें- ‘SIR से क्यों घबरा रही TMC…’, ममता की सरकार पर सुवेंदु अधिकारी का निशाना, रडार पर आए बंगाल के वोटर्स
कबीर का पॉलिटिकल करियर
बता दें कि हुमायूं कबीर का राजनीतिक करियर कभी भी एक जैसा नहीं रहा है. साल 2015 में उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करने और उन पर अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को सत्ता का राजा बनाने के आरोप में कबीर को TMC से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. इसके बाद साल 2016 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने रेजिनगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. इस इलेक्शन में वह कांग्रेस से हार गए थे, हालांकि इसके बाद वह कांग्रेस में भी शामिल हो गए थे, जिसके जिले में मजबूत पकड़ थी. इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे. पार्टी की ओर से उन्हें मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया. इसके बाद वह वापस TMC में लौट आए और साल 2021 में भरतपुर से विधायक बने.
