News in Brief

Hrithik Roshan Cousin Wedding: कजिन की शादी हो और डांस और मस्ती ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के कजिन ईशान रोशन की बारात का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बारात में ग्रे कलर का कुर्ता, व्हाइट कलर का पजामा और सिर पर लाइट कलर की पगड़ी पहनकर ऋतिक रोशन ढोल की थाप पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर इतने स्टाइलिश लुक में नजर आए कि ये वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर आग रहा है.

ढोल पर नाचे ऋतिक

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है. जिसमें ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन के अलावा परिवार के कई और लोग एक साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऋतिक का ये ढोल की थाप पर डांस जो भी देख रहा है वो उनकी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहा है.दरअसल,ऋतिक के कजिन ब्रदर ईशान रोशन मंगेतर ऐश्वर्या सिंह से शादी कर रहे हैं. जिसकी बारात में रोशन परिवार झूमता हुआ एक साथ नजर आ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

 

 

संगीत में सबा संग पहुंचे थे ऋतिक

शादी से एक दिन पहले संगीत और मेहंदी का फंक्शन रखा गया था. जिसमें ऋतिक गर्लफ्रेंड सबा आजाद और दोनों बच्चों के साथ होटल से बाहर निकलते हुए नजर आए थे. इस दौरान सबा पंजाबी सूट में दिखी थीं तो वहीं ऋतिक पिंक कलर के लाइट कुर्ते के साथ व्हाइट कलर के पजामा में दिखे थे. 

 

‘क्या हिंदू महिला का घूंघट उतारोगे…?’ नीतीश कुमार पर बौखलाए जावेद अख्तर, हिजाब विवाद पर बोले- जरा सी भी शर्म है तो…

दोनों में 11 साल का डिफरेंस

निजी लाइफ की बात करे तो ऋतिक लंबे वक्त से सबा आजाद को डेट कर रहे हैं.सबा उम्र में एक्टर से 11 साल छोटी हैं. ये दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एक साथ की फोटोज शेयर करते रहते हैं. इतना ही नहीं सबा की ऋतिक के दोनों बच्चों संग भी बॉन्डिंग काफी अच्छी है. ऋतिक रोशन की सुजैन से 2000 में शादी हुई थी और साल 2014 में तलाक हो गया. वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार स्क्रीन पर इस साल रिलीज फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे. जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी थी.