
Aishwarya Sharma New Project: टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. भले ही एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा लंबे समय से टीवी की दुनिया से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं. इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी रील्स और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. वहीं इसी बीच खबर सामने आ रही हैं कि ऐश्वर्या के फैंस एक बार फिर एक्ट्रेस को स्क्रीन पर देख पाएंगे. इस खबर को फैंस ऐश्वर्या के फैंस खुशी से झूम उठेंगे.
ऐश्वर्या शर्मा को मिला नया प्रोजेक्ट
दरअसल, खबर है कि टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही बालाजी टेलीफिल्म प्रोजेक्ट के साथ दमदार एक्टिंग के साथ वापसी करने को तैयार हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मेकर्स ने इस टैलेंटेड एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया है. ये शो कौन सा होने वाला है, क्या नाम होगा और कब से टीवी पर टेलीकास्ट होगा. इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
कपल के तलाक की अफवाहों ने पकड़ा था टूल
वहीं इन दिनों ऐश्वर्या शर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थी. ऐसी खबर आ रही हैं कि ऐश्वर्या और नील भट्ट का शादी के 5 साल बाद तलाक होने जा रहा है. ये भी कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और नील अलग-अलग छत के नीचे रह रहे हैं. तलाक की खबरों ने जोर तब पकड़ा था, जब ऐश्वर्या के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से नील भट्ट गायब नजर आने लगे. कई बार ऐश्वर्या इन खबरों को बेसलेस कहकर रिजेक्ट कर देती है.
साल 2021 में की थी कपल ने शादी
बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने साल 2021 में शादी की थी. कपल सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ साथ नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा कपल को साथ में रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी और बिग बॉस 17 में भी देखा गया हैं.
