BJP Leader Navneet Rana: अपने तेज तर्रार भाषणों के लिए चर्चित पूर्व सांसद और बीजेपी नेत्री नवनीत राणा ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. बंगाल के मुर्शिदाबाद में छिड़ी बाबरी मस्जिद को लेकर तकरार के बीच उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में राम मंदिर का निर्माण होगा, बाबर का बाप भी आ गया तो बाबरी इस बार बंगाल में नहीं बनेगी, साथ ही कहा कि हिंदुओं को कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा जानते हैं.
3-4 बच्चे पैदा करने चाहिए
नवनीत राणा ने कहा कि पाकिस्तान में तो बाबर के नाम पर एक भी सड़क नहीं है तो बंगाल में बाबरी नहीं बनेगी, मुर्शिदाबाद में राम मंदिर का निर्माण होगा और राम जी के नाम की एक लाख ईटें लेकर जाऊंगी. साथ ही साथ कहा कि हिंदुओं को कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए, ताकि उन लोगों की साजिशों का मुकाबला किया जा सके जो बड़ी संख्या में बच्चे पैदा कर भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग खुलेआम कहते हैं कि उनकी चार पत्नियां और 19 बच्चे हैं. मेरा सुझाव है कि हमें कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए, ये हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाने की राह पर है.
Amravati, Maharashtra: BJP leader Navneet Rana says, December 24, 2025
धीरेंद्र शास्त्री से भी की थी मुलाकात
इससे पहले उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की थी और तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि बंगाल की भूमि पर सनातन का उदय, मुर्शिदाबाद में धर्म विरोधियों के हर अवशेष को मिटाने और सत्य की स्थापना के लिए बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से भेंट की और बाबरी की नींव उखाड़ने के रणनीति पर चर्चा हुई, अधर्म का नाश हो, धर्म का जय हो! यह कोई पहला मामला नहीं है जब नवनीत ने ऐसा बयान दिया है. अक्सर देखा जाता है कि हिंदुओं और सनातन को लेकर मुखर रहती हैं.
